उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
* आपरेशन कन्विक्शन जनपद खीरी दिनांक 22.05.2025*
उत्तर प्रदेश शासन की मंशा के अनुरूप जनपद लखीमपुर खीरी पुलिस द्वारा ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही व पैरवी के क्रम मे 07 मामलों में माननीय न्यायालय जनपद खीरी द्वारा दण्डित किया गया है सजा का विवरण निम्नवत है-
1. वर्ष 2008 में थाना *कोतवाली सदर* जनपद खीरी पर *अभियुक्ता श्रीमति निसार जहां पत्नी एहतेशाम खान नि0 सुन्दरवल थाना फूलबेहड़ जिला खीरी* के द्वारा वादी के भाई की हत्या कर देने पर मु0अ0सं0 254/08 धारा 147/302/506 भादवि थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ADJ-05 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 22.05.2025 को अभियुक्ता *निसार जहा* उपरोक्त को *आजीवन कारावास व 5,000/- रू0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
2. वर्ष 2013 में थाना *मितौली* जनपद खीरी पर *अभि0 प्रदीप कुमार पुत्र राधेश्याम नि0 रामखेड़ा थाना मितौली जिला खीरी* के द्वारा वादी की नाबालिग पुत्री के साथ दुष्कर्म करने पर मु0अ0सं0 234/13 धारा 376 भादवि व ¾ पॉक्सो एक्ट थाना मितौली जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ADJ (पॉक्सो कोर्ट) खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 22.05.2025 को अभि0 *प्रदीप* को *07 वर्ष की अवधि के साधारण कारावास व 10,000/- रू0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
3. वर्ष 2011 में थाना *कोतवाली सदर* जनपद खीरी पर *अभि0 अवधेश पुत्र स्व0 श्री सियाराम नि0 भंसरिया थाना कोतवाली सदर खीरी* के कब्जे से अवैध नशीला पदार्थ बरामद होने पर मु0अ0सं0 3467/11 धारा 8/22 NDPS एक्ट थाना कोतवाली सदर जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ADJ-06 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 22.05.2025 को अभि0 *अवधेश* को *जेल मे बितायी गयी अवधि के कारावास व 5,000/- रू0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
4. वर्ष 2002 में थाना *गोला* जनपद खीरी पर *अभि0 हरमन्जीत सिंह पुत्र अजायव सिंह नि0 वसलीपुर ग्रन्त थाना गोला खीरी* के कब्जे से अवैध शस्त्र बरामद होने पर मु0अ0सं0 381/02 धारा 25 आर्म्स एक्ट थाना गोला जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय CJM खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 21.05.2025 को अभि0 *हरमन्जीत* को *जेल मे बितायी गयी अवधि के कारावास व 2,000/- रू0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
5. वर्ष 2007 में थाना *खीरी* जनपद खीरी पर *अभि0 पिंकू सिंह पुत्र शिरोमणि सिंह नि0 सैंदीपुर हरैया थाना व जिला खीरी* के द्वारा लापरवाही से वाहन चलाना जिससे पीड़ित को गंभीर चोट आने पर मु0अ0सं0 290/07 धारा 279/337/338 भादवि थाना खीरी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM-02 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 22.05.2025 को अभि0 *पिंकू* को *कोर्ट के उठने तक की अवधि के कारावास व 1,200/- रू0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
6. वर्ष 2011 में थाना *खीरी* जनपद खीरी पर *अभि0 रामकुमार पुत्र बैजनाथ नि0 लोनियनपुरवा मझरा अशोकापुर थाना व जिला खीरी* के कब्जे से अवैध कच्ची शराब व भट्टी बरामद होने पर मु0अ0सं0 161/11 धारा 60(2) आबकारी अधि0 थाना खीरी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM-02 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 22.05.2025 को अभि0 *राजकुमार* को *कोर्ट के उठने तक की अवधि के कारावास व 500/- रू0 के अर्थदण्ड की सजा सुनायी गयी।
7. वर्ष 2022 में थाना *खीरी* जनपद खीरी पर *अभि0गण अनिल पुत्र नेतराम 2. सुनील पुत्र नेतराम 3. नेतराम पुत्र राजाराम नि0गण ग्राम पलिया बरतेर थाना व जिला खीरी* के द्वारा पीड़ित के सम्पत्ति का नुकसान करने व गाली देने पर NCRसं0 11/22 धारा 427/504 भादवि थाना खीरी जनपद खीरी पर पंजीकृत हुआ था। उक्त मुकदमे का विचारण मा0 न्यायालय ACJM-02 खीरी द्वारा करते हुए दिनांक 22.05.2025 को अभि0गण उपरोक्त को *कोर्ट के उठने तक की अवधि के कारावास व 1000-1000/- रू0 के अर्थदण्ड की सजा प्रत्येक को सुनायी गयी।

Subscribe to my channel


