बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

बीकानेर सेन समाज की महिला मोदी के मंच पर

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर के पलाना गांव में नरेन्द्र मोदी की जनसभा में एक भावुक क्षण भी आया जब मंच पर एक महिला प्रधानमंत्री से मिलने पहुंचीं, तो वे भावुक होकर उनके चरण छूने झुकीं। लेकिन इससे पहले ही प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें रोका और स्वयं झुककर उन्हें प्रणाम किया। यह महिला थीं बीकानेर जिले के पांचू ब्लॉक के पारवा गांव की रहने वाली सुमित्रा देवी सेन, जो आज ग्रामीण महिलाओं के लिए आत्मनिर्भरता की मिसाल बन चुकी हैं। सुमित्रा देवी ने प्रधानमंत्री को अपने हाथों से बनी लकड़ी की बैलगाड़ी का मॉडल भेंट किया, जो उनके आत्मविश्वास, मेहनत और प्रतिभा का प्रतीक है। वे वर्ष 2018 में राजस्थान सरकार की राजीविका योजना के अंतर्गत “माजीसा स्वयं सहायता समूह” से जुड़ीं। उस समय उनकी आर्थिक स्थिति बेहद खराब थी और मासिक आय मात्र 400 से 500 रुपये के बीच थी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद सुमित्रा देवी सेन ने 50,000 रुपये और फिर “एकता शक्ति क्लस्टर लेवल फेडरेशन, पांचू” से 1 लाख रुपये का ऋण लेकर सिलाई मशीन खरीदी। इसके बाद उन्होंने बैग, पर्स और लकड़ी की कलात्मक वस्तुएं बनानी शुरू कीं। वर्ष 2022 में बीकानेर के

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button