बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
बांठिया ने प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में लिया भाग

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा।
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश कार्यालय में जयपुर सांसद मंजू शर्मा की अध्यक्षता में आयोजित प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ की बैठक में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक गणपत बांठिया ने भाग लिया।
भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक बांठिया ने बताया कि बैठक में जयपुर सांसद मंजू शर्मा ने बैठक को सम्बोधित करते हुए भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व द्वारा आगामी आयोजित होने वाले कार्यक्रमों में बारे में जानकारी देते हुए चर्चा की व महिलाओं द्वारा निकालने वाली सिंदूर यात्रा के बारे में विस्तृत चर्चा की।शर्मा ने आगामी कार्यक्रम अहिल्याबाई होलकर की 300वी जन्म जयंती पर आयोजित होने वाले कार्यक्रम के बारे में भी जानकारी दी।बांठिया ने बताया कि ऑपरेशन सिंदूर के सफल होने पर भाजपा राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्देशों पर जयपुर में 20 मई शाम 5 बजे हवामहल के समीप से विशाल सिंदूर यात्रा महिलाओं द्वारा निकाली जाएगी।व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश सयोंजक रवि नैयर व सह संयोजक बाठिया ने आव्हान किया है कि इस यात्रा में अधिक से अधिक सख्या में भाग लेवें।

Subscribe to my channel


