देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

प्रजापत तिरंगा यात्रा के जिला संयोजक बने 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

भारतीय जनता पार्टी द्वारा ऑपरेशन सिन्दूर की सफलता पर सैनिको के सम्मान में पुरे राजस्थान में तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है जिसको लेकर बालोतरा जिले में भी तैयारी की जा रही है।

जिला मंत्री शंकर भाटी ने बताया कि प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार बालोतरा जिलाध्यक्ष भरत मोदी द्वारा तिरंगा यात्रा को आयोजित करने के लिए जिला मंत्री खेताराम प्रजापत को जिला संयोजक व केशाराम सुथार को सह संयोजक बनाया गया है।

खेताराम प्रजापत ने कहा कि सैनिको ने अपने पराक्रम से ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से पाकिस्तान को सबक सिखाया है जिसको लेकर भारतीय सेना के सम्मान में बालोतरा जिले में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी जिसमें आम नागरिक सहित सभी सामाजिक संस्थाएं, सभी वर्ग व कार्यकर्ता भाग लेंगे।

 

 

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button