उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

स्काउट गाइड की तिरंगा यात्रा में रही सहभागिता 

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

बस्ती। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और पीएम मोदी की दृढ़ संकल्प और भारतीय सेना के वीर साहसी और पराक्रमी जवानों के शौर्य के सम्मान में बस्ती की आम जनता, जन प्रतिनिधियों, एनसीसी कैडेट्स और पदाधिकारियों, स्काउट गाइड कैडेटस और पदाधिकारियों, व्यापारियों, अन्य संगठनों आदि ने शहर में तिरंगा यात्रा निकाल कर एकता का संदेश दिया, हमारे देश के वीर जवानों ने जिस जाबाजी से पाकिस्तान को उनके घर में घुस कर आतंकवादियों का सफाया किया वह देश के लिए गर्व और सम्मान की बात है, वक्ताओं ने नौजवानों के लिए अपने संदेश में कहा कि देश के सभी नौजवानों में देश भक्ति कूट कूट कर भरी होनी चाहिए, सेना के वीर जवानों के उत्साह वर्धन और उनके सम्मान में ये तिरंगा यात्रा शास्त्री चौक (झण्डा चौराहा) से राजकीय इंटर कालेज तक निकाला गया, पूरा शहर भारत माता की जय के गगनभेदी नारों से गूंज उठा, इंडियन आर्मी जिन्दाबाद के नारों से गूंज उठा, इस तिरंगा यात्रा स्काउट गाइड जिला संस्था भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जनपद बस्ती से जिला सचिव लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, काउन्सलर स्काउट अबू अनस मेकरानी, अश्विनी कुमार श्रीवास्तव, काउन्सलर गाइड गरिमा, मुस्कान, नंदनी, खुशबू आदि की इस तिरंगा यात्रा में सहभागिता रही।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button