देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
श्री राम सेवा समिति ने लावारिश शव का करवाया अंतिम संस्कार

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा
भिवाड़ी के फूलबाग थाना अंतर्गत मंगलवार 13 मई को भिवाड़ी मोड़ पुलिस को सूचना मिली कि पुल के नीचे एक मृत व्यक्ति पड़ा हुआ हैं पुलिस मौके पर पहुंची तो लोगों ने बताया कि शराब के नशे में था और किसी अज्ञात वाहन के सामने आने से टक्कर लगी जिससे मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवाया चार दिन बाद भी शव की पहचान नहीं हुई । जिस कारण पुलिस ने लावारिश मानकर श्री राम सेवा समिति को सूचना दी । जिसकी उम्र करीब 45 वर्ष बताई जा रही हैं। श्रीराम सेवा समिति की पूरी टीम ने अंतिम संस्कार करवाते हुए उसकी आत्मा की शांति की कामना की, इस अंतिम संस्कार के दौरान प्रधान विनीत सिसोदिया, सचिव विनय पांडे, अरुण शर्मा ,चंद्रभान, अमित तिवारी, विनीत सोमा, राजवीर सहित कई मेंबर्स मौजूद रहे।

Subscribe to my channel

