देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
सेना के शौर्य ने भारत देश का मान बढ़ाया : भडाना
प्रधानमंत्री के नेतृत्व से आज देश सुरक्षित : केके विश्नोई
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व द्वारा पुरे प्रदेश में ऑपरेशन सिन्दूर को लेकर समीक्षा बैठक की जा रही है।मंगलवार को प्रदेश महामंत्री व देव नारायण बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री ओमप्रकाश भडाना व उद्योग वाणिज्य व खेल राज्य मंत्री केके विश्नोई द्वारा बालोतरा में जिलाध्यक्ष भरत मोदी की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक रखी गई।
जिला मंत्री खेताराम प्रजापत ने कहा कि इस समीक्षा बैठक में देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष राज्य मंत्री ओमप्रकाश भड़ाना,राज्य मंत्री केके विश्नोई,पचपदरा विधायक अरुण चौधरी, जिलाध्यक्ष भरत मोदी,जिला महामंत्री सुखराम विश्नोई, मालाराम बावरी,अमराराम सुंदेशा,पूर्व जिलाध्यक्ष बाबूसिंह राजगुरु ने कार्यकर्ताओं को पहलगाम हमले के बदले में भारतीय सेना द्वारा जो ऑपरेशन सिन्दूर से पाकिस्तान को करारा जवाब दिया उसके बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
जिला अध्यक्ष भरत मोदी ने बताया कि पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला भारतीय सेना ने ऑपरेशन सिन्दूर के माध्यम से लिया जिसमें पाकिस्तान घुटनो पर आ गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आक्रमक नेतृत्व से दुश्मन देश को पीछे हटना पड़ा और भारतीय सेना द्वारा पाकिस्तान में सैकड़ो आतंकियों को मार गिराया।
जिससे पाकिस्तान को सीजफायर करने पर मजबूर कर दिया।
साथ ही सोमवार को प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल ने भी बालोतरा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक ली कार्यकर्ताओं को ऑपरेशन सिन्दूर के बारे में जानकारी दी गई।जंहा जिलाध्यक्ष भरत मोदी के नेतृत्व में सोमवार को प्रभारी मंत्री जोराराम कुमावत व प्रदेश महामंत्री दामोदर अग्रवाल का स्वागत किया गया व मंगलवार को राज्य मंत्री देवनारायण बोर्ड अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना का भव्य स्वागत किया।
ओमप्रकाश भड़ाना ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहले ही कह चुके है कि आतंकवाद से कोई समझौता नहीं होगा भारतीय सेना के हमले से पाकिस्तान के हौसले बिखर गए व पाकिस्तान में तबाही आ गई। हमें हमारी सेना के शौर्य पर गर्व है।
केके विश्नोई ने कहा कि ब्लेक आउट के अंतर्गत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने संयम बनाए रखा व देश के आंतरिक माहौल को बिगड़ने नहीं दिया भाजपा का कार्यकर्ता प्रशासन के साथ व्यवस्था सँभालने में सहयोग कर रहा था जिससे देश का आंतरिक माहौल भाईचारे का बना रहा।भारतीय सेना के जवाबी कार्यवाही से पाकिस्तान का आतंकवाद पूरी तरीके से नष्ट हुआ है और आगे भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्पष्ट कर चुके है कि अगर फिर से देश में कोई आतंकी हमला हुआ या निर्दोषों की जान गई तो करारा जवाब दिया जाएगा।ये आज का भारत है जवाब देना जानता है।
पचपदरा विधायक अरुण चौधरी ने कहा कि हमारी बहन बेटियों का सिन्दूर उजाड़ा तो ऑपरेशन सिन्दूर से बदला लिया गया लेकिन पाकिस्तान पर भरोसा नहीं किया जा सकता हम सभी को सचेत रहना होगा व प्रयास करना होगा कि हमारा आपसी सदभाव कायम रहे। हमारी सेना पर हमें पूरा भरोसा है व गर्व है कि भारतीय सेना हर हमले का जवाब देने में सक्षम है।
प्रदेश महामंत्री ओमप्रकाश भड़ाना ने बालोतरा मंडल अध्यक्ष योगेश गहलोत,बालोतरा ग्रामीण मंडल अध्यक्ष गणपत सिंह भाटी समदड़ी मंडल अध्यक्ष देवेंद्र बोराणा, पचपदरा मंडल अध्यक्ष राकेश चौपड़ा, सिवाना मंडल अध्यक्ष जगदीश सिंह राजपुरोहित मण्डल अध्यक्ष पवन लक्षकार मण्डल अध्यक्ष पुखराज सोनी सहित सभी मंडल अध्यक्ष को दुपट्टा पहनाकर बधाई दी।
इस अवसर पर भूतपूर्व जिलाध्यक्ष महेश बी चौहान, कल्याणपुर प्रधान श्रवण सिंह राजपुरोहित, वरिष्ठ नेता भवानी सिंह टापरा,जिला उपाध्यक्ष कल्याण सिंह गोपड़ी,डूंगर देवासी, हितेश पटेल,हंसराज प्रजापत,जिला मंत्री शंकर भाटी,शांतिलाल सुथार, जिला कोषाध्यक्ष अरुण सालेचा, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह, सहित भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।




Subscribe to my channel


