उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़शिक्षासिद्धार्थनगर

आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट/ आपात स्थिति से निपटने हेतु मॉक ड्रिल कर छात्राओं को किया गया जागरूक

युद्ध व आपात काल स्थिति से बचाव हेतु क्या करे विस्तार रूप से दी गई जानकारी

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

सिद्धार्थ नगर।

 “ऑपरेशन सिंदूर” के दृष्टिगत आपातकालीन स्थिति जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट/ आपात स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायो/बरती जाने वाली सावधानियों आदि के संबंध में मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन कर छात्र-छात्राओं को जागरुक किया गया।

पुलिस अधीक्षक डा. अभिषेक महाजन के आदेश के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थनगर द्वारा “ऑपरेशन सिंदूर” के दृष्टिगत आपातकालीन स्थिति जैसे युद्ध, आतंकी हमला या अन्य गंभीर संकट/ आपात स्थिति से निपटने हेतु किए जाने वाले सुरक्षात्मक उपायों/ बरती जाने वाली सावधानियों आदि के संबंध में मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल का आयोजन कर निम्नांकित बातों के संबंध में जागरुक किया गया।

सायरन बजने पर नागरिको को सुरक्षित स्थान पर पहुँचने हेतु बताया गया।

बम फटने के पश्चात चपेट में आये नागरिकों को प्रशासन व मेडिकल टीम द्वारा तत्काल सहायता उपलब्ध करायी जाएगी।फायर सर्विस टीम सिद्धार्थनगर द्वारा आग लगने पर जान-माल आदि के बचाव के संबंध में जानकारी देते हुए आग को बुझा कर सुरक्षित रहने व आस-पास के लोगों को सुरक्षा/ सहयोग प्रदान करने के संबंध में जागरुक किया गया।आपातकालीन स्थिति के समय सायरन बजने पर घर, दूकान, वाहन, मोबाइल का फ्लैश लाइट आदि के लाइटो व बिजली उपकरणों को तुरंत बंद कर देना है।घर व दुकान आदि की खिड़कियों व दरवाजों को तत्काल बंद कर अपने गाडियों के हेडलाइट व इंडिकेटर आदि को बंद रखना है। घर के समस्त सदस्यों यथा विशेष कर बुजुर्गों, बच्चों व दिव्यांगजनों को किसी सुरक्षित स्थान पर पहुंचा दें एवं यदि कोई घर से बाहर या यात्रा कर रहे हैं तो निकटम किसी सुरक्षित स्थान पर जाकर स्थिर हो जाना है।

मूलभूत जरुरत की दवाइयों, खाद्य सामाग्री, टॉर्च आदि समान पहले से तैयार कर के रख लेना है।शासन-प्रशासन द्वारा समय-समय पर दिए जा रहे निर्देशों को रेडियो, टीवी, मोबाइल या अन्य माध्यमों से सुनते रहें |

इस दौरान क्षेत्राधिकारी यातायात, प्रभारी निरीक्षक सिद्धार्थनगर, प्रतिसार निरीक्षक सीएफओ सिद्धार्थनगर मयटीम व अन्य अधिकारी/ कर्मचारीगण मौजूद रहे |

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button