देशब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी में पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में हुआ मॉक ड्रिल घरों से निकलकर खुले मैदान में पहुंचे लोग

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी में आज शाम 4:00 बजे पुलिस और प्रशासन के नेतृत्व में भिवाड़ी जिला एसपी मैडम ज्येष्ठा मैत्रेई के निर्देशन में हुआ मॉक ड्रिल का आयोजन सायरन बजते ही सुरक्षित स्थानों पर पहुंचने लगे लोग। भिवाड़ी एसपी ने बताया कि रात्रि 7:45 बजे होगा ब्लैक आउट। इस अवसर पर पुलिस कप्तान ने लोगों से अपने घरों वाहनों एवं प्रतिष्ठानों की लाइट बंद करने की अपील की। मॉक ड्रिल का उद्देश्य है किसी भी आपातकालीन स्थिति में, सरकारी और गैर सरकारी तथा प्राइवेट तंत्र कितना प्रशिक्षित एवं प्रभावी है जिससे जान एवं माल को न्यूनतम नुकसान हो एवं जीवनचर्या जल्द से जल्द पुनः सामान्य कर सकें। साथ ही ब्लैकआउट ड्रिल का उद्देश्य है किसी भी हवाई अड्डे को रात को आयोजित किया जाता है ब्लैक आउट का मतलब है दुश्मन विमान को नीचे धरातल पर आपकी बसाहट की भनक न लगे विमान का पायलट रात के अंधेरे में नीचे धरातल की रोशनी से अंदाजा लगता है अगर पूरे क्षेत्र में शून्य रोशनी रहेगी तो वह हमला नहीं कर पाएगा। भिवाड़ी पुलिस ने जिले के प्रत्येक जिम्मेदार अनुशासित नागरिकों से निवेदन किया है कि इस प्रथम मॉक ड्रिल को सफल बनाने में अपना अमूल्य सहयोग दें एवं भिवाड़ी पूर्णतया तभी सुरक्षित है जब प्रत्येक नागरिक सतर्क एवं सक्रिय है।

Subscribe to my channel

