उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

योगी सरकार की जीरो टालरेन्स वाली नीति को खुली चुनौती दे रहे रुधौली बी० डी० ओ०

वीडीओ की मेहरबानी से भ्रष्टाचार में तब्दील हो रहा ग्राम पंचायत पैड़ा -संरक्षणवादी बीडीओ की दरियादिली से ग्राम पंचायत पैड़ा में फलफूल रहा भ्रष्टाचार -भ्रष्टाचारियो के लिए में लक्ष्मण रेखा बना श्रमिकों फर्जी फिंगर एव फर्जी सिग्नेचर -वीडिओ की मिलीभगत से लगभग 9 लाख रुपए की प्रधान को मिली सफलता  -भ्रष्टाचारीयों पर वीडिओ रुधौली की कार्यवाही तो नही लेकिन जांच रिपोर्ट में लीपापोती

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती – ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने वाले वीडीओ ( खण्ड विकास अधिकारी) के द्वारा भ्रष्टाचार और मनमानी करने से ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों की गुणवत्ता और पारदर्शिता पर सवाल उठने लगे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्यों को गति देने और ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय यदि वीडीओ ही भ्रष्टाचार और मनमानी में लिप्त हो जाएं तो ग्रामीण क्षेत्रों के विकास का क्या हाल होगा।

  जानकारी के अनुसार – विकासखंड रुधौली अंतर्गत ग्राम पंचायत पैड़ा में जूनियर हाई स्कूल के बगल पोखरा खुदाई कार्य में 165 मजदूरों की फर्जी हाजिरी के सहारे जमकर भ्रष्टाचार हो रहा था जिसको लेकर मीडिया टीम द्वारा खबरों के माध्यम से मामले को बीडीओ के संज्ञान में डाला गया लेकिन सुबिधा शुल्क का बोझ भारी पड़ने से कार्यवाही तो नही हुई आलम यह रहा कि लगभग पाँच लाख रुपयो की फर्जी एम०बी० भी हो गई थी एवं उसी पोखरा खुदाई कार्य में दोबरा 30 मजदूरों की फर्जी हाजिरी का सिलसिला जारी रहा और अनंतःरुधौली खंडविकास अधिकारी की मनमानी से पुनः लगभग एक लाख रुपये की फिर एम० बी० हो चुकी है रुधौली बीडीओ के निजी स्वार्थों से हो रही लगभग 9 लाख की हेराफेरी अपने निजी स्वार्थ हेतु रुधौली बीडीओ पंचायती राज विभाग के आला अधिकारीयों सहित वर्तमान सरकार की छवि को धूमिल कर रहे है।

  सत्रो के अनुसार -विकास खण्ड रुधौली के अन्तर्गत ग्राम पंचायत पैड़ा मे खण्ड विकास अधिकार की मिलीभगत से मनरेगा मजदूर धरातल पर नही कागजों में उपस्थित हुऐ जबकि धरातल पर मजदूरों की संख्या शून्य थी जिसको लेकर मीडिया टीम ने प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। मीडिया टीम के जमीनी पड़ताल में एवं ग्रामीणो के मुताबिक धरातल पर एक भी मजदूर काम करते नहीं दिखे है धरातल से नदारद रहे मजदूरों की फर्जी हाजिरी जिस प्रकार से रजिस्टर मे लगती रही और बीडीओ साहब जान-बूझकर अनजान बना बैठे रहे और मजदूरों की कागजों मे उपस्थिति दिखाकर सरकार के धन की बंदरबॉट में रुधौली बीडीओ जानबूझकर अनजान रहें।

ग्राम पंचायत पैड़ा भ्रष्टाचार में तबदील हो रहा है।वीडीओ रुधौली द्वारा भ्रष्टाचारियों के खिलाफ निष्पक्षता से जांच कर सख्त कार्रवाई करने के जांच रिपोर्ट में भष्ट्रचारी दोषमुक्त पाए जाते हैं

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button