उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
शत प्रतिशत रहा आर. एम. शिक्षण संस्थान मनवां बस्ती का परीक्षाफल

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती। सल्टौआ ब्लाक मे आर एम शिक्षण संस्थान मनवां हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट का परीक्षाफल शत प्रतिशत रहा। प्रबंधक रमेश चंद्र त्रिपाठी एवं विद्यालय के सभी शिक्षक और शिक्षकों ने छात्राओं और छात्रों को बधाइयां व शुभकामनायें देते हुये उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना किया है।परीक्षाफल घोषित होने के उपरान्त कालेज परिसर में छात्राओं को विद्यालय परिवार की ओर से मिठाई खिलाकर छात्राओं का मुंह मीठा कराया गया। जानकारी देते हुये विद्यालय प्रबंधक रमेश चंद्र त्रिपाठी बताया कि हाईस्कूल परीक्षा में प्रिया 91.4%, प्रतिभा यादव 83.67%, सचिन कुमार 82%, चंदा 81.5%, बंटी 81%, शिखा 80%, रवि प्रकाश 78% चंदन 78% आलोक 78% तथा इण्टरमीडिएट में प्रतीक कुमार 92.5 प्रतिशत (PCM), ईशा 81.4% श्रद्धा 77.4%, रीमा 77% प्रिया 77% और स्वाति 75.4% प्रतिशत अंक प्राप्त कर ये सभी विद्यार्थी विशेष योग्यता के श्रेणी में शामिल हुए।श्री त्रिपाठी जी ने कहा यह शिक्षण संस्थान का दूसरा सत्र था। पहले ही सत्र में छात्राओं का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।अध्यापिकाओं ने भी भरपूर सहयोग प्रदान किया। हम आगले सत्र के लिये इससे बड़ालक्ष्य लेकर आगे बढ़ रहे हैं। निश्चित रूप से आगामी सत्र में हमारे विद्यालय की विद्यार्थी इससे बड़ा कीर्तिमान हासिल करेंगी।

Subscribe to my channel


