उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
नेशनल स्काउट गाइड जम्बूरी में प्रतिभाग करेंगे अहरा के बच्चे

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
मुंडेरवां। नेशनल स्काउट गाइड जम्बूरी प्रयागराज में प्रतिभाग करेंगे मॉडल प्राथमिक विद्यालय अहरा के कब बुलबुल बच्चे, उल्लेखनीय है कि स्काउट गाइड नेशनल हेडक्वार्टर नई दिल्ली के तत्वावधान में आयोजित होनी है नेशनल जम्बूरी प्रयागराज में, मॉडल प्राथमिक विद्यालय अहरा के प्रधानाध्यापक फ्लॉक लीडर आशा त्रिपाठी के देख रेख में टीम कर रही है तैयारी, कब संवर्ग में नौशाद आलम, दिव्यांश, मोहम्मद उमर, परवेज आलम, अंशुमान विश्वकर्मा, लक्की और बुलबुल संवर्ग में कुमारी काजल, कुमारी शहनाज बानो, कुमारी साक्षी, कुमारी सेजल आदि की रहेगी सहभागिता, जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह ने आज तैयारियों का जायजा लिया और आवश्यक जानकारी बच्चों को दी, प्रधानाध्यापिका आशा त्रिपाठी, सहायक अध्यापक प्रमोद कुमार चौधरी, जगदीश प्रसाद चौहान शिक्षा मित्र पुष्पलता चौधरी, सीमा चतुर्वेदी, रामसरन, चंद्रभान, रीना, कुमारी आँचल यादव, कुमारी साधना, कुमारी गुन्जन, मुकेश कुमार, अरुण कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

Subscribe to my channel


