देशधर्मब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भगवान परशुराम जयंती पर दुर्गा मंदिर घटाल में भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 30 अप्रैल 2025 — आज अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर भगवान परशुराम जी की जयंती बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ दुर्गा मंदिर, घटाल, भिवाड़ी में मनाई गई। इस शुभ अवसर पर क्षेत्र के सभी विप्र बंधुओं ने एकत्र होकर भगवान परशुराम जी की पूजा-अर्चना की और उनके आदर्शों को स्मरण करते हुए सामाजिक एकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भूदेव शर्मा भाई साहब (अध्यक्ष, खैरतल तिजारा विप्र फाउंडेशन), सुरेश वशिष्ठ, महेंद्र कुमार शर्मा, जय गोविंद शर्मा, अजय पचौरी, विजय पंडित, लखन लाल शर्मा, शिव वशिष्ठ, दिनेश सिंह एवं विश्व जीत सहित अनेक गणमान्य विप्रजन उपस्थित रहे।
समारोह में भजन-कीर्तन, धार्मिक प्रवचन एवं प्रसाद वितरण का आयोजन भी किया गया। सभी उपस्थितजनों ने परस्पर मिलकर भगवान परशुराम के जीवन आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।
यह आयोजन सामाजिक एकता, संस्कृति संरक्षण और धर्म परायणता का प्रतीक बना रहा।

Subscribe to my channel


