उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

स्काउट गाइड द्वारा कैंडल मार्च निकाल आतंकी हमले का किया विरोध

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। जम्मू कश्मीर के पहलगाम में निहत्थे निर्दोष पर्यटकों का जिहादियों द्वारा नरसंहार, पाकिस्तान समर्थित आतंकवाद के विरोध में भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश, जिला संस्था बस्ती के तत्वावधान में स्काउट भवन परिसर से कैंडल मार्च मुख्य बाजार पक्के, हनुमान गढ़ी होते हुए राजकीय इण्टर कालेज तक गया जिसमें स्काउट गाइड पदाधिकारियों के साथ रोवर रेंजर स्काउट मास्टर गाइड कैप्टन कब मास्टर फ्लॉक लीडर ट्रेनिगं कौंसलर, यूनिट लीडर आदि की सहभागिता रही, मृतक जनों के लिये श्रद्धाजंलि अर्पित करते हुये घायलों के शीघ्र स्वस्थ्य होने की प्रार्थना की गई, स्काउट कमिश्नर हरिराम वंसल, जिला कोषाध्यक्ष विद्याधर वर्मा, जिला सचिव लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह, जिला प्रशिक्षण आयुक्त गाइड लीडर ट्रेनर सत्या पांडेय, जिला संगठन आयुक्त स्काउट सहायक लीडर ट्रेनर प्रताप शंकर पांडेय, ट्रेनिगं कौंसलर आदर्श मिश्रा, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, अनन्त श्रीवास्तव, ट्रेंनिग कौंसलर गाइड नन्दिनी, गरिमा, मुस्कान, दीपक प्रजापति, शिवानी, सक्सेरिया इंटर कॉलेज से स्काउट कमिश्नर प्राधानाचार्य हरिराम वंसल के निर्देश पर विद्यालय के अध्यापक संतोष कुमार सिंह, विजय कुमार गुप्ता के नेतृत्व में स्काउट सुमित गुप्ता, सुरेंद्र शर्मा, अंश कुमार राजकीय कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य अपर्णा भारद्वाज के निर्देशन में जया, आसिफा, साक्षी, निशा भारती, वैष्णवी शर्मा, शिव प्रताप सिंह आदि लोगों की सहभागिता रही।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button