उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

जाँच अधिकारी जाँच करने के बाद भी नहीं सौंप रहे जाँच रिपोर्ट चल रही लीपापोती

धरातल पर नही लगा खड़न्जा सुविधा शुल्क के सहारे सरकारी धन का हुआ भुगतान -जांच अधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण करने के बाद भी नही कार्रवाई  -हनुमान प्रसाद यादव के घर से महादेवा सरहद तक धरातल पर नही लगा खड़न्जा बैदोलिया अजायब से जुड़ा मामला

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

   बस्ती – भ्रष्टाचार की जाँच करने आए जाँच अधिकारियों ने जाँच कर अभी तक जाँच रिपोर्ट न सौंपकर उसमें लीपापोती की जा रही है जिसको लेकर शिकायतकर्ता नंदलाल मे जिला अधिकारी को पुनः शिकायती पत्र सौंपकर जाँच रिपोर्ट दिलाते हुए भ्रष्टाचारियों के विरुद्ध कार्यवाही की माँग किया है ।

        जिला अधिकारी को प्रेषित शिकायती पत्र मे नंदलाल ने लिखा है कि बिना कार्य कराए ही सरकारी धन का भुगतान निकाल लिया गया है ग्राम पंचायत बैदोलिया अजायब में हनुमान प्रसाद यादव के घर से महादेवा सरहद तक बिना खड़जा के निर्माण के लिए भुगतान किया गया था। नन्दलाल ने इस मामले की जांच मुख्य विकास अधिकारी को 5 जुलाई 2024 को प्रार्थना पत्र के साथ दी थी, जिसके बाद जिलाधिकारी को 6 अगस्त 2024 को प्रार्थना पत्र दिया गया था।जिलाधिकारी ने जांच के लिए जाँच अधिकारी 1- जिलापूर्ति अधिकारी, बस्ती, श्रीराम प्रकाश यादव अवर अभि०लो०नि०वि० प्रा०खण्ड बस्ती को नामित किया गया था, जिसमें 15 दिवस के अन्दर 05.07.2024 नोटरी शपथ पत्र में इगित विन्दुओ पर स्पष्ट रूप से जाँच कर आख्या प्रस्तुत करने का आदेश दिया गया था,जिन्होंने 7 नवंबर 2024 को उन्होंने ने स्थल का निरीक्षण किया और पाया कि स्थल पर खड़न्जा नहीं लगा है। जॉच करने के बाद भी अभी तक कोई कार्यवाही नहीं किया गया हनुमान प्रसाद यादव के घर से महादेवा सरहद तक बिना खडजा निर्माण कार्य कराए ही सरकारी धन का भुगतान निकाल लिया जांच अधिकारी द्वारा स्थल का निरीक्षण करने के बाद भी अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गई है, जिससे नन्दलाल को न्याय मिलने की उम्मीद नहीं है। नन्दलाल ने जिलाधिकारी से मामले में दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई और गलत तरीके से निकाले गए सरकारी धन की रिकवरी कराने की मांग किया है।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button