महावीर इंटरनेशनल बाड़मेर द्वारा जैन समाज के गौरवशाली व्यक्तित्व स्वर्गीय श्री रिखबदास मालू को श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए कहा कि धर्मानुरागी, कर्मयोगी, प्रामाणिक व्यक्तित्व जैन श्री संघ , बाड़मेर पूर्व अध्यक्ष श्री नाकोड़ा तीर्थ पूर्व अध्यक्ष ट्रस्टी श्री रिखबदासजी मालू सेवा निवृत कार्यालय अधीक्षक जिला कलेक्ट्रेट बाड़मेर का व्यक्तित्व एवं कृतित्व दोनों प्रेरणाप्रद रहे, मुझे भी अवसर मिला कि भगवान महावीर के 2500 हुए निर्वाण वर्ष में जिला प्रशासन द्वारा जिला कलेक्टर अनिल वैश्य के अध्यक्षता में गठित कमेटी में सदस्य के रुप में, एवं में श्री नाकोड़ा ट्रस्ट में भी करीब 30 वर्ष पूर्व सलाहकार के रूप में साथ कार्य करने का अवसर मिला, मुझे बाल्यकाल से हमेशा उसने स्नेह एवं मार्गदर्शन मिलता रहा, प्रशासनिक कार्यों में उनकी कर्तव्य निष्ठा एवं अनुभव से हमेशा प्रेरणा मिलती रही ,ऐसे व्यक्तित्व जो हमारे महावीर इंटरनेशनल सहित सभी के लिए के लिए भी प्रेरणा स्तंभ थे , उनके असामयिक निधन से अपूर्णनीय क्षति हुई है
बांठिया ने स्वर्गीय श्री रिखबदास मालू के सुपुत्र जितेंद्र जैन डीजीपी , पंजाब पुलिस एवं परिवारजनों को शोक के अवसर पर सांत्वना देते हुए स्व श्री रिखबदास मालू के गुणो को जीवन में अपनाने करने की बात कही ,इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बाड़मेर के अध्यक्ष बाबूलाल संकलेचा , पूर्व जोन चेयरमैन गौतम डूंगरवाल सहित सदस्यों ने श्रद्धा सुमनअर्पित किए ।
शत शत नमन
विनम्र भावपूर्ण श्रद्धासुमन
परमात्मा दिवगंत आत्मा को चिर शांति प्रदान कर अपने श्री चरणों में स्थान दे और शोक संतप्त परिवारजन को संबल प्रदान कर इस कठिन घड़ी में आघात सहने की शक्ति दे।
कल 19 अप्रैल से शोक बैठक श्री वसी कोटडा 24 गांव जैन श्री संघ भवन हमीरपुरा में होगी।