आदर्श नगर पंचायत शोहरतगढ़ क्षेत्र के डोई नदी से होकर पिछली कुला संपर्क स्थल पर नगर पंचायत शोहरतगढ़ प्रशासन द्वारा जल संचयन की व्यवस्था बनाई जा रही है।जिसमें नपं अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल की सराहनीय भूमिका है।उक्त की जानकारी देते हुए नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि रवि अग्रवाल ने बताया कि सिंचाई विभाग द्वारा डोई नदी के बांध पटाई का कार्य चल रहा है। सिंचाई विभाग नदी के कटान को भी भरने का कार्य कर रहा है। ऐसे में बेहतर तरीके से पानी का कुल तक आसानी से आ सकेगा और आदर्श नगर पंचायत प्रशासन शोहरतगढ़ द्वारा जल संचयन हेतु दोई नदी पर ही एक फाटक/गेट का निर्माण और डोई नदी क्षेत्र को कुछ गहरा करके उसमे जल संचयन की पर्याप्त व्यवस्था बनाई जाएगी ताकि रबी की फसलों के सिंचाई के लिए दर्जनों गांव नीबी दोहनी, सेमराहिया ग्रांट,सेमराहिया खालसा, शोहरतगढ़,गड़ाकुल,छतहरा,लौसा,दहियाड, नियाँव नानकार,सियाव नानकार,रमवापुर आदि गांव के किसानों को सीधे फायदा मिलेगा। कृषि विभाग के जानकार बताते हैं कि रबी की फ़सलें सर्दियों में बोई जाती हैं और वसंत में काटी जाती हैं। रबी फ़सलों की बुआई अक्टूबर-नवंबर में होती है और कटाई अप्रैल-मई में होती है। रबी फ़सलों के लिए बीजों के अंकुरण के लिए गर्म जलवायु और फ़सलों के विकास के लिए ठंडी जलवायु की ज़रूरत होती है।उक्त की जानकारी सोशल मीडिया पर पोस्ट होते ही लोगों ने उनके इस कार्य की खूब सराहना की है।