अपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
दबंगई दिखाने वाले जनपद सीईओ अमरपाटन ओपी अस्थाना को देवेंद्रनगर पुलिस ने राजादहार से किया गिरफ्तार

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*दबंगई दिखाने वाले जनपद सीईओ अमरपाटन ओपी अस्थाना को देवेंद्रनगर पुलिस ने राजादहार से किया गिरफ्तार*
*जनपद अध्यक्ष अमरपाटन माया पाण्डेय को फोन पर परिवार को गोली से मारने की दी थी धमकी* *ऑडियो हुआ था वायरल*
*देवेंद्रनगर पुलिस आरक्षक दिलीप शर्मा की सूझबूझ से हुआ गिरफ्तार*
*अमरपाटन थाने में दर्ज हुई थी एफआईआर*
एंकर- मैहर जिले के अमरपाटन जनपद इन दिनों सुर्खियों में हैं। दरअसल जनपद अध्यक्ष माया विनीत पांडेय और जनपद सीईओ ओपी अस्थाना का एक ऑडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है जिसमें जनपद सीईओ द्वारा जनपद अध्यक्ष उनके पति व बच्चों को गोली चलने जैसी बातें करते नजर आ रहे हैं। जिसमें जनपद सीईओ जनपद अध्यक्ष सहित उनके पति को हिदायत दे रहे है कि घर,ऑफिस,जनपद क्षेत्र टिकुरिया टोला,अमरपाटन कहीं भी चल सकती है गोली।
वहीं थाना अमरपाटन में शिकायत के बाद पुलिस ने कई धाराओं पर सीईओ के खिलाफ देर रात एफआईआर दर्ज कर तलाश जारी कर दी हैं।
वहीं सीईओ अस्थाना को पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना के राजादहार के पास अपनी स्कॉर्पियो कार के साथ पकड़ा गया है जिसे अमरपाटन पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया।

Subscribe to my channel


