बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

कृषि भवन में सतर्कता जागरूकता सप्ताह के तहत गोष्ठी एवं शपथ ग्रहण समारोह आयोजित

भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही पर जोर, पारदर्शी प्रशासन एवं नैतिक कार्य संस्कृति का दिया संदेश-श्री हीरेंद्र शर्मा

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी

बीकानेर, 29 अक्टूबर। केंद्रीय सतर्कता आयोग, भारत सरकार के निर्देशानुसार लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में 26 अक्टूबर से 1 नवंबर 2026 तक सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2026 मनाया जा रहा है। इसी क्रम में कृषि आयुक्तालय, जयपुर द्वारा प्रदत्त निर्देशों की अनुपालना में गुरुवार को कृषि भवन स्थित आत्मा सभागार में गोष्ठी एवं शपथ समारोह का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त निदेशक कृषि विस्तार श्री हीरेंद्र शर्मा ने की। इस अवसर पर कृषि भवन स्थित विभिन्न कार्यालयों के कृषि अधिकारियों एवं कार्मिकों ने भाग लिया तथा ईमानदारी, पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ राजकीय दायित्वों का निर्वहन करने की प्रतिज्ञा ली। इस अवसर पर श्री शर्मा ने अधिकारियों को भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन का संकल्प, सत्यनिष्ठा और जवाबदेही पर जोर, पारदर्शी प्रशासन एवं नैतिक कार्यसंस्कृति का संकल्प दिलाया।

गोष्ठी में उद्यान विभाग के सहायक निदेशक श्री मुकेश गहलोत ने कहा कि ईमानदारी सर्वोपरि, भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजगता जरूरी है। कृषि विभागीय अधिकारी होनस्टी व इंटीग्रिटी के साथ पूर्ण कर्तव्य निष्ठा से कार्य संपादित करें।

उपनिदेशक कृषि श्री जयदीप दोगने ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कार्यस्थल पर नैतिक मूल्यों, भ्रष्टाचार की रोकथाम तथा प्रशासनिक कार्यप्रणाली में पारदर्शिता एवं जवाबदेही के महत्व पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की स्थापना के लिए प्रत्येक अधिकारी एवं कर्मचारी की सक्रिय भागीदारी और नैतिक प्रतिबद्धता आवश्यक है।

कार्यक्रम में संयुक्त निदेशक उद्यान डॉ. धर्मवीर, उपनिदेशक श्री प्रेमाराम, सहायक निदेशक श्री सुरेंद्र कुमार मारू, श्री राजेश गोदारा, श्री सुभाष चंद्र बिश्नोई, मानाराम जाखड़, श्री रमेश भांभू, श्रीमती राधिका शेखावत, अशोक साहू, आनन्द हटीला, महेंद्र प्रताप सिंह, श्री जगवीर बेनीवाल एवं श्री मोहम्मद इस्माइल सहित अन्य अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित रहे।

समारोह के दौरान अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने सत्यनिष्ठा एवं ईमानदारी की प्रतिज्ञा लेते हुए राजकीय कार्यों में निष्पक्षता बनाए रखने, जनहित को सर्वोपरि रखने तथा भ्रष्टाचार के विरुद्ध सजग एवं जिम्मेदार भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button