अपराधबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानव्यापार

बालोतरा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अखरोट” के तहत प्रभावी कार्यवाही

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा पुलिस द्वारा “ऑपरेशन अखरोट” के तहत प्रभावी कार्यवाही।

अवैध बजरी खनन / परिवहन में प्रयुक्त 5 डम्पर जब्त ।

5 बजरी माफिया / चालक राणा, टीकमा, हरि, काना व अशोक गिरफ्तार।

श्री हरीशंकर आईपीएस, पुलिस अधीक्षक जिला बालोतरा ने बताया कि जिले में अवैध खनन के कारोबारियों पर विधिक शिकंजा कसने एवं अवैध खनन के सभी संदिग्ध ठिकानों को ध्वस्त कर अवैध खनन की पूर्ण रोकथाम करने हेतु श्री विकास कुमार आईपीएस, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन अखरोट के तहत दिए गए दिशा-निर्देशानुसार श्री गोपालसिंह भाटी आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बालोतरा, श्रीमती नीरज शर्मा आरपीएस, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, वृताधिकारी सिवाना, श्री अशोक जोशी आरपीएस, वृताधिकारी पचपदरा एवं श्री सूशील मान आरपीएस, वृताधिकारी बालोतरा के निकट सुपर विजन में थानाधिकारी पचपदरा, सिणधरी व बालोतरा के नेतृत्व में अलग-अलग पुलिस टीमों द्वारा अलग-अलग प्रभावी व सख्त कार्यवाही करते हुए अवैध बजरी खनन / परिवहन में प्रयुक्त कुल 05 डम्पर जब्त कर कुल 05 बजरी माफिया / चालक राणाराम, टीकमाराम, हरिसिंह, कानाराम व अशोक सिंह को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।

कार्यवाही थाना पचपदराः ज्ञात रहे कि दौराने गस्त अवैध बजरी खनन कर परिवहन करने की

ईतला पर श्री अमराराम खोखर निपु. थानाधिकारी पचपदरा मय टीम के सरहद गोल स्टेशन में गोल फाटक के पास पहुंचे तो कुल 03 डम्पर नम्बर आर जे 04 जीबी 1864, आरजे 15 जीए 5277 व आर जे 39 जीए 0096 जो अवैध बजरी से भरे हुए पाए गए। बजरी माफिया डम्पर चालक क्रमशः राणाराम, टीकमाराम व हरिसिंह से डम्पर में बजरी भरकर परिवहन करने के संबंध में लाईसेंस व ईरवाना के बारे में पूछा तो तीनों ही चालकों द्वारा बारी-बारी से अपने पास में कोई भी लाईसेंस व ईरवाना वगैरा नहीं होना बताया। उक्त तीनों डम्फर चालकों द्वारा नदी से बजरी चोरी कर बिना लाईसेंस व ईरवाना के डम्परों में अवैध रूप से बजरी भरकर परिवहन करना जुर्म धारा 303 (2) बीएनएस व 4/21 एमएमडीआर एक्ट का दण्डनीय अपराध होने से जब्त किया गया। उपरोक्त तीनों चालक राणाराम, टीकमाराम व हरिसिंह को अपने कर्ता जुर्म से आगाह कर अपने संवैधानिक अधिकारों से अवगत करवाते हुए जरिए फर्द गिरफ्तारी के गिरफ्तार किया गया। डम्पर चालकों से अवैध बजरी भरने के बारे में पूछा तो लुणी नदी सरहद गोल सोढा से नदी की रपट पर स्टॉक से गणेश महाराज के लोडर से उनके चालक द्वारा भरना बताया। वगैरा कार्यवाही पर प्रकरण दर्ज कर तफतीश शुरू की।

पुलिस टीमः-

01. श्री अमराराम निपु, थानाधिकारी पचपदरा,

02. श्री बांकाराम हैकानि. 684 थाना पचपदरा,

03. श्री अशोककुमार कानि. 1496 थाना पचपदरा,

04. श्री ठाकरसिंह कानि. 1300 थाना पचपदरा,

05. श्री रघुनाथराम कानि. 1581 थाना पचपदरा ।

कार्यवाही थाना सिणधरीः ज्ञात रहे कि जरिये खास मुखबीर के मिली सूचना पर श्री देव किशन

उनि. थानाधिकारी सिणधरी के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम सरहद डण्डाली पहुंची जहां अवैध खनिज पदार्थ बजरी से भरा हुआ एक हाईबो डम्पर न. आरजे 46 जीए 2074 आया जिसको रूकवाकर देखा गया तो बजरी से भरा हुआ पाया गया। जिस पर अवैध बजरी से भरे हाईबो डम्पर को जब्त कर चालक कानाराम को गिरफ्तार किया गया। इस सम्बंध में पुलिस थाना सिणधरी पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अवैध खनन में संलिप्त बजरी माफियाओं की दस्तयाबी हेतु प्रयास जारी है।

पुलिस टीमः-

01. श्री विरेन्द्र सिंह सउनि. पुलिस थाना सिणधरी,

02. श्री आईदानराम हैकानि. 634 पुलिस थाना सिणधरी,

03. श्री हनुमानराम कानि. 1439 पुलिस थाना सिणधरी।

कार्यवाही थाना बालोतरा ज्ञात रहे कि जरिये खास मुखबीर के मिली सूचना पर श्री चेलसिंह निपु.

थानाधिकारी बालोतरा के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित पुलिस टीम समदड़ी रोड़ पहुंची, जहां अवैध खनिज पदार्थ बजरी से भरा हुआ एक डम्पर आया जिसको रूकवाकर देखा गया तो बजरी से भरा हुआ पाया गया। जिस पर अवैध बजरी से भरे डम्पर नम्बर आर जे 07 जी सी 4971 को जब्त कर अवैध बजरी खनन माफिया डम्पर चालक अशोक सिंह को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम कार्यवाही हेतु खनिज विभाग को सूचित किया गया।

पुलिस टीमः-

01. श्री हनुमानराम हैकानि. 1727 पुलिस थाना बालोतरा,

02. श्री जोगाराम कानि. पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा,

03. श्री विजय सिंह चाकानि. पुलिस अधीक्षक कार्यालय बालोतरा,

04. श्री राजुमल चाकानि. 1850 पुलिस थाना बालोतरा।

गिरफ्तार मुलजिमः-

01. राणाराम पुत्र रूपाराम जाति जाट उम्र 35 साल पैशा चालक निवासी धतरवालो की ढाणी कोलु पुलिस थाना बायतु जिला बालोतरा,

02. टीकमाराम पुत्र चैनाराम जाति जाट उम्र 32 साल पैशा चालक निवासी गौरो की ढाणी बाटाडु पुलिस थाना नागाणा जिला बाड़मेर,

03. हरिसिंह पुत्र नाथुसिंह जाति राजपुत उम्र 31 साल पैशा चालक निवासी अकदड़ा पुलिस थाना बायतु जिला बालोतरा,

04. कानाराम पुत्र लुम्भाराम जाति जाट उम्र 25 वर्ष निवासी पोकर भादू की ढाणी नोख पुलिस थाना सदर बाडमेर जिला बाड़मेर,

05. अशोक सिंह पुत्र ठाकरसिंह जाति विश्नोई उम्र 38 वर्ष निवासी मुगड़ा रोड़ बालोतरा पुलिस थाना बालोतरा जिला बालोतरा।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button