दिल्लीदेशब्रेकिंग न्यूज़

नई दिल्ली में गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का प्रेरणादायी व्याख्यान सम्पन्न

*“ईश्वर को एटीएम की तरह समझ कर सिर्फ स्वार्थ की चीज ना मांगे, प्रभु से प्रभु को मांगे” - गुरुदेव भास्कर भारद्वाज*

 

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (नई दिल्ली)

नई दिल्ली में आयोजित एक विशेष आध्यात्मिक व्याख्यान में प्रसिद्ध आध्यात्मिक गुरु एवं प्रेरक वक्ता गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने श्रद्धालुओं को सच्ची भक्ति और ईश्वर से संबंध के वास्तविक स्वरूप की ओर प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि आज का मनुष्य ईश्वर की भक्ति तो करता है, परंतु वह केवल अपने स्वार्थ की पूर्ति के लिए होता है।

गुरुदेव ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा,

“हमने भगवान को एटीएम समझ लिया है, जहाँ हर वक्त जाकर कुछ न कुछ मांगते रहते हैं। लेकिन जब तक हम प्रभु से प्रभु को नहीं मांगते, तब तक भक्ति का वास्तविक अर्थ अधूरा रह जाता है।”

*ईश्वर को एटीएम नहीं, अपना मानें – गुरुदेव भास्कर भारद्वाज का आध्यात्मिक व्याख्यान*

उन्होंने कहा कि ईश्वर सर्वज्ञ हैं और उनसे कुछ भी छुपा नहीं है। सच्ची भक्ति तब मानी जाती है जब भक्त स्वार्थ से ऊपर उठकर केवल ईश्वर की कृपा और सान्निध्य की कामना करे। जब प्रेम का रिश्ता बनता है, तभी भक्ति सार्थक होती है और प्रभु का साक्षात्कार संभव होता है।

*हम भगवान से सिर्फ स्वार्थ की चीज मांगते हैं ईश्वर से ईश्वर को नहीं मांगते हैं इसलिए प्रभु भक्ति नहीं मिलती-गुरुदेव भास्कर भारद्वाज*

गुरुदेव ने यह भी कहा,

“केवल ईश्वर का नाम ही सत्य है। हमें सत्य की ओर अग्रसर होना चाहिए और अपने जीवन को प्रभु भक्ति व सेवा के माध्यम से सार्थक बनाना चाहिए।”

उन्होंने श्रद्धालुओं से आग्रह किया कि वे अपने सांसारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए अधिक से अधिक समय धार्मिक कार्यों, प्रभु भक्ति और समाज सेवा को दें। ऐसा करने से न केवल इस लोक में शांति और सफलता प्राप्त होगी, बल्कि परलोक में भी आनंद मिलेगा।

कार्यक्रम में राजधानी सहित अन्य स्थानों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित हुए और गुरुदेव के ज्ञानवर्धक वचनों से लाभान्वित हुए।

Viyasmani Tripathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button