अपराधबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

नायब तहसीलदार और पुलिस की मौजूदगी में पटवारी पर लगाया 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप

100 मीटर छोड़कर नापने की जिद पर अड़े पटवारी जी

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

चूरू, 16 अप्रैल। जिले के सरदारशहर में आज नायब तहसीलदार प्रहलाद शर्मा और पुलिस की मौजूदगी में पटवारी लोकेश मीणा पर भंवर लाल सैनी ने 30 हजार रुपए की रिश्वत लेने का आरोप लगाया है। आज पटवारी लोकेश मीणा, नायब तहसीलदार प्रहलाद शर्मा आदि पुलिस जाप्ते को साथ लेकर खसरा नंबर 116 में जाने के लिए रास्ता खुलवाने आए थे। उल्लेखनीय है कि खसरा नंबर 116 में जाने के लिए खसरा नंबर 109 और 111 में से 30 फिट का कटानी रास्ता के लिए एस डी एम कोर्ट सरदारशहर ने आदेश दिया हुआ है। खसरा नंबर 109 और 111 ने निर्धारित शुल्क भी प्राप्त कर लिया है। मौके का नक्शा भी पटवारी लोकेश मीणा ने खुद बनाया था। जिस पर तहसीलदार, एस डी एम के हस्ताक्षर और मोहर लगी है। भंवर लाल सैनी का आरोप है कि पटवारी लोकेश मीणा ने गौरीशंकर सैनी से 30 हजार रुपए की रिश्वत ले ली है। इस कारण पटवारी खसरा नंबर 109 की मौके की सीमा से 100 फिट जगह छोड़कर नाप रहा है। पटवारी लोकेश मीणा ने पहले भी खसरा नंबर 112 में गलत तरीके से घुसकर हरे पेड़ कटवा दिए। पट्टी और तारबंदी तोड़ दी थी। बादमें तहसीलदार ने आकर पटवारी को थामा था, वह तो घर ही तोड़ने पर उतारू हो गया था। भंवर लाल सैनी ने पटवारी लोकेश मीणा को नायब तहसीलदार प्रहलाद शर्मा और पुलिस जाप्ते की मौजूदगी में कहा कि तुम हरे पेड़ के नीचे खड़े हो बताओ 30 हजार रुपए रिश्वत के लिए या नहीं। इस पर पटवारी लोकेश मीणा के चेहरे का पानी उतर गया। वे तुरंत गाड़ी में बैठकर रवाना हो गए। स्थिति ज्यों की त्यों बनी हुई है। पटवारी लोकेश मीणा पर और भी कई गंभीर आरोप लग चुके हैं। जांच भी चल रही है। कलेक्टर को इस मामले में संज्ञान लेकर पटवारी के खिलाफ कार्यवाही करनी चाहिए।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button