उत्तर प्रदेशदेशबागपतब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
आईसीटी तकनीक से सामाजिक जागरूकता की नई मिसाल ‘अंबेडकर को जानो’ डिजिटल क्विज़ में 1428 लोगों ने किया प्रतिभाग
डॉ. अंबेडकर की जयंती पर उड़ान यूथ क्लब की अभिनव पहल से सामाजिक जागरूकता को मिला बढ़ावा

बागपत से अमन कुमार
बागपत, 14 अप्रैल 2025 – डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के मौके पर उड़ान यूथ क्लब, बागपत ने एक ऐसा उदाहरण पेश किया, जिसमें तकनीक का उपयोग कर सामाजिक जागरूकता को बढ़ावा दिया गया। क्लब ने ‘अंबेडकर को जानो’ विषय पर राष्ट्रीय स्तर की ऑनलाइन क्विज़ प्रतियोगिता आयोजित की, जिसमें देशभर से 1428 प्रतिभागियों ने भाग लिया।
इस प्रतियोगिता की सबसे खास बात यह रही कि इसे सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी के माध्यम से आयोजित किया गया। देश के किसी भी कोने से युवा और नागरिक इसमें बिना किसी खर्च के हिस्सा ले सके। प्रतियोगिता पूरी तरह ऑनलाइन थी। इसमें युवाओं के साथ-साथ समाज के विभिन्न वर्गों के लोग भी जुड़े। 746 प्रतिभागियों ने सभी उत्तर सही देकर बेहतरीन प्रदर्शन किया। आयोजन को भारत सरकार के मेरा युवा भारत पोर्टल पर भी प्रकाशित किया गया, जिससे पहुंच और व्यापक हो गई।
उड़ान यूथ क्लब के अध्यक्ष एवं मुख्यमंत्री द्वारा राज्य के सर्वोच्च युवा पुरस्कार से सम्मानित सामाजिक कार्यकर्ता अमन कुमार ने बताया कि डॉ. अंबेडकर के विचार आज भी उतने ही प्रासंगिक हैं। हमारा उद्देश्य युवाओं को उनके संघर्ष, सामाजिक न्याय और संविधान निर्माण के योगदान से जोड़ना था। यह आयोजन साबित करता है कि डिजिटल इंडिया के युग में तकनीक केवल सुविधा नहीं, बल्कि बदलाव का माध्यम भी बन सकती है। 15 से 35 आयु वर्ग के 79% प्रतिभागियों की सक्रिय भागीदारी ने यह दिखा दिया कि आज का युवा तकनीक में सक्षम और सामाजिक सरोकारों के प्रति सजग है।

Subscribe to my channel


