उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

श्रद्धा पूर्वक याद किया गया बाबा साहब को-जिला सचिव

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन

 

बस्ती। भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था स्काउट भवन बस्ती के सभागार में बाबा साहेब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर की 135 वी जयन्ती हर्सोल्लास के साथ मनाई गई, बाबा साहब को श्रद्धा पूर्वक नमन करते हुए, पुष्पांजलि अर्पित कर उनके कृतित्व व व्यक्तित्व पर मौजूद लोगों ने प्रकाश डाला, जिला सचिव भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश जिला संस्था बस्ती लीडर ट्रेनर कुलदीप सिंह ने कहा कि बाबा साहब भीम राव अंबेडकर भारतीय संविधान निर्माता, युग पुरूष थे, जिन्होंने दलितों और पिछड़ों के लिए विशेष प्रयास किया था आज उसी प्रयास का परिणाम है कि बहुत से दलित और पिछड़े वर्गों के लोग उच्च पदों पर आसीन हैं और अपने समाज को दिशा देने में सक्षम हैं, जिला संगठन आयुक्त स्काउट प्रताप शंकर पाण्डेय, भारत स्काउट और गाइड उत्तर प्रदेश यूथ एसोसिएशन जनपद बस्ती के जिलाध्यक्ष आदर्श मिश्रा, ट्रेनिगं काउन्सलर स्काउट विजय कुमार आदि लोंगो ने अपने विचार व्यक्त किया और बाबा साहेब भीम राव अंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Sachin Kumar Kasudhan

Beauro Chief (Basti)

Related Articles

Back to top button