देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
हनुमान जन्मोत्सव पर मंदिरों में हुआ धार्मिक आयोजन और भंडारा

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
रिपोर्टर=रितेश अग्रवाल
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी हनुमान जन्मोत्सव पर नगर में स्थित हनुमान मंदिरों पर 24 घंटे का अखंड रामायण अखंड संकीर्तन एवं धार्मिक आयोजन भक्तों द्वारा किया गया जिसमें मंदिरों को दुल्हन की तरह सज सज्जा की गई एवं 24 घंटे उपरांत आज 12 अप्रैल को सभी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई एवं समाजसेवियों द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया जो की 2:00 बजे से प्रारंभ होकर पूरे दिन भंडारा चलेगा इसमें श्री हनुमान मंदिर देवेंद्र नगर के मुख्य मंदिर में समाजसेवी निक्की जायसवाल द्वारा पूजा अर्चना की गई और शरबत, बूंदी एवं खिचड़ी सार्वजनिक रूप से बांटी गई। जिसमें हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया साथ ही साथ दूसरे हनुमान मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया जिस्म भी सभी राम भक्तों द्वारा प्रसाद ग्रहण कर धर्म लाभ लिया गया। हनुमान जन्मोत्सव के साथ 12अप्रैल को समाजसेवी निक्की जायसवाल द्वारा भी अपना जन्मदिन आदिवासियों के बीच बड़ी ही सादगी के साथ मनाया।

Subscribe to my channel


