उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लखीमपुर खीरी शहर से निकलने वाली पदयात्रा के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर शहर खीरी से गुलरीपुरवा ओयल तक की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया

लखीमपुर खीरी से डॉ संजय कुमार पाण्डेय
*पुलिस अधीक्षक खीरी द्वारा हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर लखीमपुर खीरी शहर से निकलने वाली पदयात्रा के दृष्टिगत भ्रमणशील रहकर शहर खीरी से गुलरीपुरवा ओयल तक की सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया गया*
लखीमपुर खीरी, 12 अप्रैल। आज शनिवार को हनुमान जन्मोत्सव त्यौहार के अवसर पर लखीमपुर शहर से श्री हनुमान मंदिर गुलरीपुरवा ओयल तक निकलने वाली भव्य शोभायात्रा के दृष्टिगत शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के साथ-साथ यातायात व्यवस्था को सुचारु रुप से संचालित किये जाने के लिये शहर से गुलरीपुरवा तक पडने वाले मार्ग को पांच सेक्टरों में विभाजित कर राजपत्रित अधिकारी के साथ-साथ भारी संख्या में पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा का विशेष प्रबंध किया गया है। पुलिस अधीक्षक खीरी संकल्प शर्मा द्वारा प्रातः काल से ही शहर खीरी से एलआरपी होते हुए गुलरीपुरवा मंदिर ओयल तक भ्रमण कर सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था का निरीक्षण करते हुए ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों, कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये, साथ ही साथ आने जाने वाले श्रृद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कठिनाई का सामना ना करना पडे, इस पर विशेष बल दिया गया।

Subscribe to my channel


