उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
यस यस आर जे एम एजुकेशनल एकेडमी स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र में लगातार चल रहा रजिस्ट्रेशन कार्य
एंट्रेंस एग्जाम के बाद सुनिश्चित की जाएगी छात्रों का प्रवेश

ब्यूरो चीफ सचिन कुमार कसौधन
बस्ती।जिले के यस यस आर जे एम एजुकेशनल एकेडमी तीजूनगर आगया बस्ती में वर्ष 2025-26 के शैक्षणिक सत्र में प्रवेश के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया 1 अप्रैल से लगातार चल रहा है । नए सत्र में प्रवेश के इच्छुक छात्र-छात्राएं विद्यालय में पहुंचकर अपना रजिस्ट्रेशन सुनिश्चित करा रहे हैं। रजिस्ट्रेशन कराए हुए छात्र छात्राओं के लिए प्रवेश परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। प्रवेश परीक्षा पास करने वाले छात्र छात्राएं ही आगामी कक्षाओं में अपना प्रवेश सुनिश्चित करा सकते हैं। वही सत्र की समाप्ति पर विद्यालय और वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया छात्र-छात्राओं ने विविध प्रस्तुति की वही सम्मिलित होने वाले सभी छात्र-छात्राओं को विद्यालय परिवार ने गुरु मंत्र दिए । विद्यालय के प्रधानाचार्या अभिषेक ने बताया कि नया शैक्षणिक सत्र समय से और सुचारू रूप से संचालित कराने के प्रति विद्यालय परिवार पूरी तरह संकल्पित है। बच्चों के नैसर्गिक क्षमता को निखारने के लिए नामांकन से लेकर परीक्षा तक विद्यालय परिवार पूरी निष्ठा और सुचिता का ध्यान रखता है। उन्होंने कहा कि विपरीत परिस्थितियों में भी बच्चों की शैक्षणिक गतिविधियों को लगातार संचालित किया जाता रहा है। । उन्होंने स्पष्ट किया कि विद्यालय परिवार द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी प्रवेश लेने वाले छात्र-छात्राओं में प्रवेश निशुल्क किया जाएगा। उन्होंने इच्छुक अभिभावकों से अपील किया कि संस्थान में नामांकन के लिए अपने पाल्यों का रजिस्ट्रेशन समय से करा लें, जिससे बच्चे प्रवेश परीक्षा में शामिल होकर अपने प्रवेश का मार्ग सुनिश्चित कर सकें।

Subscribe to my channel


