अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

वन्य जीव तस्करी के मामले में एक व्यक्ति को तीन उल्लुओं के साथ किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा

 

खैरथल तिजारा जिले के तिजारा थाना अंतर्गत वन्य जीव उल्लू की तस्करी का सनसनी खेज मामला सामने आया है। क्षेत्रीय वन अधिकारी रंणजीत सिंह खीचड़ की अगुवाई में टीम ने मुरादबास निवासी इमामुल उर्फ मुबीन को गिरफ्तार किया है जो प्रतिबंधित उल्लू बेचने की फिराक में था। 7 अप्रैल को मुखबिर की सूचना पर हसनपुर रोड पर कार्यवाही करते हुए आरोपी को पकड़ा गया जिसके कब्जे से तीन जीवित उल्लू और एक मोटरसाइकिल बरामद किए गए। नियम अनुसार उल्लू एक संरक्षित प्राणी है और इसका व्यापार वन्य जीव संरक्षण अधिनियम 1972 के तहत अपराध है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उल्लू मुरादाबाद के पहाड़ी क्षेत्र से पकड़े थे, 8 अप्रैल को आरोपी को न्यायालय में पेश कर 21 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button