LIVE TVदेशराज्यशिक्षा

बोर्ड अध्यक्ष द्वारा आज किया गया दूसरा ‘सीधा संवाद कार्यक्रम

 

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

 

भिवानी, 16 फरवरी, 2023 हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव द्वारा बोर्ड कर्मचारियों/अधिकारियों की समस्या का समाधान करने के लिए आज दूसरा ‘सीधा संवाद कार्यक्रम’ का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बोर्ड सचिव श्री कृष्ण कुमार, ह.प्र.से., संयुक्त सचिव डॉ. पवन कुमार एवं सभी अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

आज द्वितीय ‘सीधा संवाद कार्यक्रम’ में बोर्ड कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा अपनी-अपनी समस्याएं एवं बोर्ड की प्रगति हेतु सुझाव बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष रखे गए जिन पर तुरन्त कार्रवाई करते हुए समस्याओं का निवारण करने का आश्वासन दिया गया। ‘सीधा संवाद कार्यक्रम’ की शुरूआत गत माह में की गई थी। इस कार्यक्रम में बोर्ड कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा अपने-अपने सुझाव/समस्याएं बोर्ड अध्यक्ष के समक्ष रखी गई थी। बोर्ड अध्यक्ष डॉ. वी.पी. यादव द्वारा लगभग सभी सुझाव/समस्याओं का निवारण किया गया, जिससे कर्मचारी वर्ग काफी खुश नज़र आया।

बोर्ड अध्यक्ष ने इस अवसर पर कहा कि भविष्य में सितम्बर की परीक्षा में हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड की सीटीपी प्रणाली अन्य राज्यों के समकक्ष बोर्डों के परीक्षार्थियों को शामिल करते हुए शुरू करने का निर्णय लिया गया है।

बोर्ड अध्यक्ष ने बताया कि बोर्ड परिसर में रह रहे अधिकारियों/कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को रोजमर्रा की वस्तुए खरीदने के लिए बाहर जाना पड़ता है, इनकी सुविधा हेतु बोर्ड प्रागंण में एक शॉपिग कॉम्प्लेक्स खोलने पर विचार किया जा रहा है।

इस अवसर पर बोर्ड के सभी कर्मचारियों/अधिकारियों द्वारा ‘सीधा संवाद कार्यक्रम’ के लिए बोर्ड प्रशासन का हार्दिक धन्यवाद किया।

.

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button