अपराधअलवरब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
पुलिस पर हमला कर मुलजिम को छुडाकर ले जाने वाले दो शातिर फरार बदमाशो को किया गिरफ्तार

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
* पुलिस पर हमला कर मुलजिम को छुडाकर ले जाने वाले दो शातिर फरार बदमाशो को किया गिरफ्तार |
* फरार मुलजिमान पर कार्यवाही करते हुए थाना तिजारा द्वारा 02 साल से फरार दो मुलजिम किये गिरफ्तार ।
दिनांक 04.04.2025 को थाना हाजा पर विशेष अभियान मे टीम गठित कर थाना हाजा के प्रकरणो में वांछित मुलजिमान की गिरफ्तारी व धरपकड हेतु थानाधिकारी महेन्द्र यादव उप नि. मय हैड कानि.राजपाल सिहँ नम्बर 51, हैड कानि.जगपाल नम्बर 170, श्री राजेश कुमार हैड कानि नम्बर 124, श्री धर्मवीर कानि. नम्बर 451, श्री विष्णु कुमार कानि. नम्बर 555, श्री ओमप्रकाश कानि. नम्बर 645 मय सरकारी वाहन, प्राईवेट वाहन मय मूल पत्रावली प्रकरण सख्यां 660/22 वांछित मुलिजमान की तलाश हेतु ग्राम आंधाका पहुंचे जहा पर वांछित मुलजिमान की तलाश की गई तो जरिये मुखबीर खास सुचना मिली की प्रकरण हाजा में वांछित मुलजिमान वारिस व मुजाहिद जैरोली के जंगलो में छिपे हुए है। आदि सुचना पर रवाना होकर जैरोली के जगंल में पहुचें, जहां मुलजिमान की काफी तलाश की गई, उसी समय दो लडके जगंल में पेडो की आड में छुपता हुआ भागता दिखाई दिया, जिसको हमराहीयान जाप्ता की मदद से घेराबन्दी की गई तो उबड़-खाबड टीलों में गिरते-पडते दौडने लगा और छुपने का काफी प्रयास किया लेकिंन हमराहीयान जाप्ते की मदद से उस व्यक्ति को पकडकर नाम-पता पुछा तो अपना नाम वारिस पुत्र श्री मुबीन उर्फ मुब्बा उम्र करीब 30 साल जाति मेव निवासी आन्धाका पुलिस थाना जैरोली जिला खैरथल – तिजारा राज. व मुजाहिद पुत्र रसीद जाति मेव उम्र 30 साल निवासी आंधाका थाना जैरोली जिला खैरथल तिजारा होना बताया जो प्रकरण हाजा में वांछित होने पर उनको दस्तयाब किया गया। थाना हाजा पर उपस्थित आकर बाद अनुसंधान जरिये फर्द गिरफ्तारी के गिरफ्तार किया गया।

Subscribe to my channel


