देवेंद्रनगरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
श्रीराम जन्मोत्सव की रही नगर में धूम निकाली गई विशाल पग फेरी

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो=9111197808
हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी चैत्र नवरात्रि के प्रारंभ वाले दिन से मोटर साइकिल रैली का आयोजन किया गया जिसमें श्री राम मंदिर देवेंद्रनगर से पूरे नगर में घूमते हुए रैली का समापन श्री राम मंदिर में ही किया जाता है जिसमें हजारों की संख्या में मोटरसाइकिल में सवार भक्त शामिल होते है जो डीजे की धुन पर श्री राम के जयकारे लगाते हुए पुरी प्रभात फेरी करते हैं इसी क्रम में रामनवमी की दिन भी सुबह प्रभात फेरी मोटर साइकिल से निकली जाती है जिसका गली-गली स्वागत होता है अभिनंदन होता है इस दिन प्रभात फेरी में सबसे ज्यादा भीड़ होती है तत्पश्चात दोपहर 11:30 बजे से श्री राम मंदिर देवेंद्रनगर में पूजा अर्चना प्रारंभ हुई जिसमें हजारों की तादाद में राम भक्त शामिल होकर पूजा अर्चना करते करते ही श्री राम प्रभु का जन्मोत्सव होता है इसके पाश्चात्य सभी भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया। फिर भगवान श्री राम की प्रतिमा बग्गी में सबार होकर नगर की यात्रा पर अपने हज़ारों भक्तों के साथ निकलते जिसका घर घर पूजा अर्चना की जाती है इस कार्यक्रम में स्थानीय विधायक डॉ राजेश वर्मा भी शामिल हुए।

Subscribe to my channel


