अपराधखैरथल- तिजाराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

थाना किशनगढ़ बास की एक और प्रभावी कार्यवाही

 

जयबीर सिंह ब्यूरो रिपोर्ट (थाना किशनगढ़ बास) खैरथल-तिजारा।

 *वांछित आरोपियों की धर पकड़ हेतु पुलिस महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर के द्वारा चलाए जा रहे एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत थाना किशनगढ़ बास की एक और प्रभावित कार्यवाही।*

 *6 साल से फरार चल रहे 2000 का ईनामी स्थाई वारंटी नसीम को किया गया गिरफ्तार।*

 मनीष कुमार आईपीएस पुलिस अधीक्षक जिला खैरथल तिजारा के आदेश अनुसार रतनलाल भार्गव आरपीएस अतिo पुलिस अधीक्षक खैरथल -तिजारा व राजेंद्र सिंह निर्वाण आरपीएस पुलिस उप.अधीक्षक वृत किशनगढ़ बास के पर्यवेक्षण में थाना अधिकारी जितेंद्र सिंह उ. नि. पुलिस थाना किशनगढ़ बास के निर्देशन में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुए माननीय एसीजेएम 01 किशनगढ़ बास में फरार चल रहे स्थाई वारंटी को गिरफ्तार करने में सफलता अर्जित की गई।

 महानिरीक्षक जयपुर रेंज जयपुर द्वारा चलाए जा रहे हैं एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत राजस्थान में हरियाणा राज्य के (जिला नूँह व रेवाड़ी) के स्थाई वारंटी/मफरूर/उदघोषित/भगोड़े/299 सीआरपीसी/ गिरफ्तारी वारंटो में वांछित अपराधियों को गिरफ्तार करने के संबंध में थाना किशनगढ़ बास द्वारा पुलिस थाना किशनगढ़ बास के मुजरिम नंबर 454/ 2019 धारा 332,353,307 आईपीसी 3/25 आमर्स एक्ट व 3,5,6,8 आरबीआई एक्ट में स्थाई वारंटी नसीम पुत्र आसूदीन जाति मेंव उम्र 39 साल निवासी मिर्जापुर थाना किशनगढ़ बास को गिरफ्तार किया गया हैं।

 *गठित टीम के सदस्य*

 जितेंद्र सिंह उ.नि. थानाधिकारी पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला खैरथल तिजारा, शिवदयाल सउनि पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला खैरथल तिजारा, निक्की चौहान हेड कांस्टेबल 06 पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला खैरथल तिजारा, रघुवर कानि 348 पुलिस थाना किशनगढ़ बास जिला खैरथल- तिजारा एवं विनोद कानि 864 थाना किशनगढ़ बास जिला खैरथल तिजारा का मुजरिम को पकड़ने में अहम योगदान रहा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button