देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अचानक से गेहूं की फसल में लगी आग का पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण

आग लगाने वाले आरोपी पर कार्रवाई करने दिया आश्वासन

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

*अचानक से गेहूं की फसल में लगी आग का पुलिस व राजस्व अधिकारियों ने किया निरीक्षण आग लगाने वाले आरोपी पर कार्रवाई करने दिया आश्वासन*

किसानों ने कहा समय पर फायर ब्रिगेड पहुंच जाती तो जलने से बच सकती थी फसल

पन्ना जिले के देवेंद्रनगर थाना अंतर्गत ग्राम मुटकला में बीती रात खेत में कटी रखी लगभग तीन एकड़ की गेहूं फसल को एक व्यक्ति के द्वारा द्वेष भावना के चलते आग लगा दी गई, आग लगने के बाद खेत के मालिक सुम्मेर सिंह यादव के द्वारा आरोपी को भागते हुए देखा गया,मामले की सूचना तत्काल किसान ने सर्व प्रथम अपने दोनों पुत्रों अरविंद सिंह यादव और संतोष सिंह यादव को दी संतोष सिंह यादव सकरिया एयरपोर्ट में सिक्योरिटी गार्ड की जॉब करते हैं और अरविंद सिंह यादव पन्ना में रहते हैं। लगभग 30 मिनट में दोनों पहुंच गए लेकिन फायर ब्रिगेड और डायल हंड्रेड जैसे इमरजेंसी दल दो घंटे बीतने के बाद भी नहीं पहुंचे, लगभग 2 घंटे बाद देवेंद्रनगर नगर परिषद की फायर ब्रिगेड पहुंची। तब तक फसल पूरी तरह से जलकर खाक हो चुकी थी केवल आग की लपटें उठ रही थी जिन्हें बुझाने की औपचारिकता फायर ब्रिगेड द्वारा निभाई गई।

आग लगाने वाले आरोपी के प्रति लोगों में भारी आक्रोश देखा गया जबकि बहा उपस्थित नागरिकों के द्वारा पुलिस का इंतजार किया गया ताकि कोई अप्रिय घटना घटित ना हो पन्ना पुलिस अधीक्षक को फोन करने के बाद देवेंद्रनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आगजनि के संबंध में लोगों से पूछताछ की दूसरे दिन देवेंद्र नगर नायब तहसीलदार कोमल आठिया, पटवारी देवेंद्र सिंह, प्रधान आरक्षक आरके प्रजापति सहित पुलिस और राजस्व अमला मौके पर पहुंचा और घटनास्थल का निरीक्षण किया इसके अलावा पुलिस के द्वारा आग लगाने वाले आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की जा रही है।

अरविंद सिंह यादव ने बताया कि गर्मियों में आगजनी की घटनाएं ज्यादा होती हैं, तो कुछ लोग प्राकृतिक आपदा के शिकार होते है तो कुछ द्वेष भावना से आग लगाते हैं ऐसे में फायर ब्रिगेड और डायल 100जैसे इमरजेंसी दल अगर इस प्रकार की लापरवाही बरतेंगे तो घटनाओं को रोकना मुश्किल होता है इसी लिए सभी आपदा प्रबंधन से विनती है कि अपने काम को बखूबी निभाये ताकि किसी का नुकसान न हो सके।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button