देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानव्यापारस्वास्थ्य

तिलवाड़ा पशु मेला में निशुल्क जल मंदिर और चिकित्सा शिविर का आयोजन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

श्री मल्लीनाथ तिलवाड़ा पशु मेले में ग्रैंन मर्चेंट‌ एंड किराणा एसोसिएशन वीर दुर्गादास कृषि उपज मंडी, तथा फुटकर अनाज व्यापार संघ पुरानी धान मंडी के पूर्व अध्यक्ष पारसमल भंडारी, भंवरलाल दाणी ने माननीय पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत जी को बताया कि निशुल्क जल मंदिर गत 50 वर्षों से संचालित किया जा रहा है वर्तमान में एसोसिएशन के अध्यक्ष वीराराम चौधरी, उपाध्यक्ष हनुमाना राम राजपुरोहित, जसराज माहेश्वरी, महामंत्री प्रेम जिंदल, कोषाध्यक्ष हीरालाल प्रजापत सहित व्यापार संघ के सदस्यों द्वारा मीठे पीने पेयजल व्यवस्था में सहयोग दिया जा रहा है,माननीय मंत्री ने जल मंदिर (प्याऊ) का अवलोकन कर आयोजकों को‌ सेवा कार्यों ,मानव सेवा सहयोग के‌ लिए सराहना की जल मंदिर से मीठे पीने की पानी की व्यवस्था के क्रम में प्रतिदिन सैकड़ो लोग लाभान्वित हो रहे हैं। महावीर इंटरनेशनल अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष ओम बांठिया ने बताया कि घर 28 वर्षों से विख्यात तिलवाड़ा पशु मेला में महावीर इंटरनेशनल द्वारा निशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें इस वर्ष माननीय मंत्री जोराराम कुमावत ,विधायक अरुण चौधरी, जिला कलेक्टर सुशील कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक हरिशंकर जी द्वारा शिविर के उद्घाटन के पश्चात अब तक 457 मरीजों की जांच कर निशुल्क दवाई प्रदान की जा चुकी है तथा निशुल्क जांच एवं दवाई वितरण का कार्य में उदारमना कांतिलाल महावीर कुमार मुणोत ( राणी देसी पूरा वाला )एवं स्वर्गीय हनुमान चोपड़ा की स्मृति में हुलास कुमार खुश कुमार चोपड़ा के सौजन्य से किया जा रहा है ,उपाध्यक्ष अशोक चोपड़ा ने बताया कि कंपाउंडर के द्वारा सेवा देने के साथ ही मोहम्मद युसूफ भांतगर, सचिव दलपत जैन मजहर खान एवं सदस्यों द्वारा भी समय-समय पर सेवाएं प्रदान की जा रही है।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button