LIVE TVदेशधर्मराज्य

आज ग्राम गोमली पुराना शिव मंदिर में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई

 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट 

कनीना 14/02/2023

आज ग्राम गोमली पुराना शिव मंदिर में पुलवामा शहीदों को श्रद्धांजलि एवं पुष्पांजलि अर्पित की गई। प्रतीक वशिष्ठ तथा युवा समाजसेवी भाई श्रद्धानंद गोमला ने नवयुवाओं को पुलवामा आतंकी हमले के बारे में बताते हुए कहा कि 14 फरवरी 2019 को जम्मू श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर भारतीय सुरक्षाकर्मियों को ले जाने वाले सीआरपीएफ के वाहनों के काफिले पर आत्मघाती हमला हुआ, जिसमें करीब 45 भारतीय सैनिक शहीद हो गए। इस संदर्भ में प्रकाश डालते हुए धनुष शर्मा ने कहा पूरे देश के लिए कठिन एवं मुश्किल समय था।राष्ट्र के लिए उनकी उत्कृष्ट सेवा ,बहादुरी और सर्वोच्च बलिदान हर भारतीय को एक मजबूत और समृद्ध देश की दिशा में काम करने की प्रेरणा देता है। इस अवसर पर ग्राम गोमली लंबरदार दयानंद, पंडित अमीलाल, अजय शर्मा, दीपांशु शर्मा, कार्तिक शर्मा, उदय सिंह, नौरंग लाल शर्मा, नरेश शर्मा, पंडित कैलाश शर्मा, सचिन पंडित जी भोजावास आदि ने पुलवामा शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button