
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
नारनौल 14 फरवरी। रेडक्रास सोसायटी की ओर से रेडक्रास भवन में 13 से 17 फरवरी तक चल रहे 5 दिवसीय जिला स्तरीय यूथ रेडक्रॉस शिविर के दूसरे दिन आज फिजियो केयर सेंटर डॉ अनीता वर्मा ने खानपान एवं स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी।

इस मौके पर डॉ अनीता वर्मा ने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहा कि हम पौष्टिक व संतुलित आहार के माध्यम से स्वास्थ्य को लंबे समय तक स्वस्थ रख सकते हैं। उन्होंने कहा कि लंबे समय तक तली हुई चीजों का सेवन करने से शरीर में अनेक प्रकार की बीमारियां होने का खतरा रहता है। इसलिए हमें तली हुई चीजों से परहेज रखना चाहिए। स्वस्थ रहने के लिए हमें हमेशा सादा भोजन व हरी पत्तेदार सब्जियों का प्रयोग करना चाहिए।
इस मौके पर नागरिक अस्पताल से डॉ गौरव, कृष्ण कुमार एवं मनोज कुमार ने टीबी बीमारी एवं एचआईवी एड्स के बारे में जागरुक किया।
उन्होंने बताया कि टीबी एक संक्रामक रोग है जो आपके फेफड़ों या अन्य ऊतकों में संक्रमण का कारण बन सकता है। यदि टीबी रोगी का ठीक से उपचार न किया जाए तो यह बड़ी आसानी से एक व्यक्ति से दुसरे व्यक्ति में फैल सकता है और इसके परिणाम गंभीर हो सकते हैं। यह आमतौर पर आपके फेफड़ों को प्रभावित करता है साथ ही यह आपकी रीढ़, मस्तिष्क या गुर्दे जैसे अन्य अंगों को भी प्रभावित कर सकता है।
इस मौके पर आरटीओ राजकुमार ने जीवन रक्षा के लिए हेलमेट की आवश्यकता एवं ट्रैफिक नियमों की पालना करने का अनुरोध किया। उन्होंने बताया कि आरटीए विभाग की ओर से समय-समय पर अनेक गतिविधियां आयोजित कर ट्रैफिक नियमों के बारे में जागरूक किया जाता है। इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रमों में युवाओं का सहयोग भी जरूरी है।
कार्यक्रम में मंच संचालन डा. ममता शर्मा ने किया। उन्होंने कार्यक्रम में संबोधित करते हुए कहां की युवाओं को सामाजिक गतिविधियों व संस्कृति कार्यों में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए।
इस मौके पर शिक्षा विभाग से मुकेश कुमार ने युवाओं को योगा के बारे में जानकारी दी। डॉक्टर कृष्ण आर्य व विद्यार्थियों ने लोकगीत प्रस्तुत किया।

रेडक्रॉस सचिव श्याम सुंदर ने बताया कि डीसी डॉ जयकृष्ण आभीर के मार्गदर्शन में जिले के सामाजिक कार्यकर्ताओं को रेडक्रास का आजीवन सदस्य बनाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसमें कोई भी व्यक्ति रेडक्रास का आजीवन सदस्य बन सकता है
Subscribe to my channel


