देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थानशिक्षा

शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राधा द स्मार्ट स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम गूंज-2025 का रंगारंग आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

शहर के हाउसिंग बोर्ड स्थित राधा द स्मार्ट स्कूल में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम गूंज-2025 का रंगारंग आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रधानाध्यापक भागीरथ पंवार ने बताया कि श्री श्री 1008 महंत श्री हुकमानंद जी सरस्वती महाराज के पावन सानिध्य में कार्यक्रम का विधिवत आरंभ किया गया। कार्यक्रम के प्रारंभ में अतिथियों द्वारा मां शारदे के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।जिसमें छात्रों ने एक से बढ़कर एक शानदार प्रस्तुतियां देकर तालियां बटोरी। बतौर मुख्य अतिथि डॉ अरुण जी चौधरी विधायक पचपदरा ने अपने संबोधन में विद्यालय द्वारा कम समय में प्राप्त उपलब्धियों पर विद्यालय परिवार को बधाई दी एवं सभी छात्र -छात्राओं को संस्कारमय शिक्षा के साथ आगे बढ़ने की बात कहते हुए विद्यालय के कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की। मुख्य अतिथि कुंवर हरिश्चंद्र सिंह जी जसोल ने अपने संबोधन में सभी छात्र -छात्राओं को शिक्षा के साथ अनुशासन को विशेष महत्व देने की बात कहते हुए विद्यालय परिवार को उत्तरोत्तर प्रगति की शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही प्रभा जी सिंघवी ने अपने संबोधन में बहुत ही सीमित समय में विद्यालय द्वारा प्राप्त की गई उपलब्धियों के बारे में बताते हुए छात्र जीवन में शिक्षा के महत्व एवं परीक्षा के दौरान समय प्रबंधन को विशेष महत्व देने की बात कही। अति विशिष्ट अतिथि बिजलाराम जी चौहान प्रधान गुड़ामालानी ने कहा कि विद्यार्थी जीवन में गुरु का विशेष महत्व है एवं विद्यार्थी संयमित होकर शिक्षा ग्रहण करें एवं नशे और मोबाइल की लत से बचकर रहे साथ ही शानदार कार्यक्रम के लिए विद्यालय परिवार की भूरी भूरी प्रसंशा की। कार्यक्रम के दौरान अति विशिष्ट अतिथि सवाइसिंह सऊ ने अपने संबोधन में कहा की अभिभावक अपने बच्चों को समय दे जिससे वे सही मनोवृति से आगे बढ़ सके। पूर्व सरपंच माजीवाला कुंपाराम पंवार ने संबोधित करते हुए बोर्ड परीक्षा में शामिल हो रहे विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दी एवं कार्यक्रम में सहयोग करने वाले भामाशाहों का धन्यवाद ज्ञापित किया।कार्यक्रम में रवि गहलोत सरपंच माजीवाला, पर्वत सिंह पूर्व सरपंच थोब, हनुमानराम चौधरी जिलाध्यक्ष स्कूल शिक्षा परिवार ,धर्मेंद्र दवे अध्यक्ष कृष्णा सेवा संस्थान, अमराराम सुंदेशा, वरिष्ठ भाजपा नेता, हितेश पटेल जिला उपाध्यक्ष भाजपा, सेठ मेवाराम पंवार संरक्षक माली समाज जोधपुर, मेवाराम सोलंकी,कालूराम पीईईओ माजीवाला, मुकेश लाधानी, प्रभुसिंह पीलवा, बाबूलाल परिहार, भैरों सिंह डंडाली, मगसिंह मक्खन, राणाराम परिहार, जसवंत परिहार, मुकेश कुमावत, मदन गिरी गोस्वामी, जुगराज जैन, नाथू सिंह राव, सुरेश राजपुरोहित, गौतम प्रजापत, आशीष प्रजापत, जबर सिंह राजपुरोहित, देवाराम पटेल, नरेश पंवार, गणपत वैष्णव, ओम सुथार, कैलाश वैष्णव, मदन देवासी, मोहन देवासी, योगेश त्रिपाठी, कुंभाराम पंवार, कमलेश जाखड़, एडवोकेट शंकराराम डूडी, लक्ष्मण मेघवाल आदि अतिथि एवं अभिभावक गण उपस्थित रहे । भामाशाह के रूप में शंकरलाल पटेल, धर्मेंद्र प्रजापत, स्वरुप सिंह सिसोदिया, हेमंत सुथार, इंजी. रणवीर प्रजापत, प्रमोद व्यास, दलाराम पटेल, प्रकाश जाट, ओमप्रकाश देवासी, आईदान दास वैष्णव का अतिथियों द्वारा साफा व माला पहनाकर सम्मान किया गया एवं छात्र छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों की संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे। विद्यालय के निदेशक लूणाराम पंवार, व्यवस्थापक रुपाराम पंवार ने सभी का आभार प्रकट किया। इस दौरान सहनिदेशक मोनिका पंवार, पूजा गोयल, नगीना गुप्ता, सुनीता राठौड़, महिपाल सिंह चारण, विजय कुमार सुथार, लाल कंवर चारण, गजेंद्र राजपुरोहित, मृगांगिनी चौहान, राजू माली,घेवाराम पंवार आदि अध्यापकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन ओपी हटीला नागौर ने किया।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button