
ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
आज दिनांक 18.03.25 को विद्यालय में मंगल कामना कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें आए हुए अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन कर वंदना कार्यक्रम शुभारंभ किया आए हुए अतिथियों का स्वागत एवं परिचय प्रधानाचार्य राजेंद्र जी द्वारा किया गया भैया बहनों द्वारा अनुभव कथन बताए गए
मुख्य वक्ता श्रीमान दिनेश चंद जी (संकुल प्रमुख माजीवाला) द्वारा कहा गया कि प्राचीन समय में जिस प्रकार गुरुकुल में शिक्षा दी जाती थी उसी प्रकार वर्तमान युग में विद्या भारती विद्यालय में शिक्षा दी जाती है भैया बहनों को बोर्ड परीक्षा में अच्छे अंक किस प्रकार लाया जाए उसके बारे में बताया गया तथा अपने लक्ष्य के प्रति अटल रहने को कहा गया तथा जीवन में प्रत्येक परीक्षा को अवसर के रूप में लेना चाहिए
मुख्य अतिथि श्रीमान नारायण प्रसाद जी पालीवाल ( स्थानीय समिति अध्यक्ष) द्वारा भैया बहनों को शुभकामनाएं दी गई
आए हुए अतिथियों द्वारा भैया बहनों को श्रीफल एवं पेन व पुस्तक देकर शुभकामनाएं दी
कक्षा अष्टम के कक्षा चार्य रेखा जी द्वारा संक्षिप्त प्रतिवेदन बताया गया
अंत में आभार प्रदर्शन कर कल्याण मंत्र के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ

Subscribe to my channel


