
ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
नारनौल 10 फरवरी। सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्य ने आज यदुवंशी स्कूल नारनौल में बच्चोें को कृमि नाशक गोली खिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
सिविल सर्जन डॉ रमेश चंद्र आर्य ने उपस्थित छात्रों व अध्यापकों को संबोधित करते हुए कहा कि जिला के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों एवं दूसरे शिक्षा संस्थान में 1 से 19 साल तक के सभी बच्चों को कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे आज किसी कारणवश कृमि नाशक दवाई लेने से वंचित रह गए उन बच्चों को 17 फरवरी को मोपअप डे पर कृमि नाशक दवाई खिलाई जाएगी।
उप सिविल सर्जन (आरबीएसके) डा. नरेन्द्र कुमार ने बताया कि प्रत्येक बच्चें को एलबैंडाजोल देने से शारीरिक व मानसिक वृद्धि होगी तथा बच्चों में खून की कमी नहीं आएगी। उन्होंने बताया कि आज जिले में लगभग 82 प्रतिशत लाभार्थियो को कृमि नाशक दवाई खिलाई गई।

इस अवसर पर डा. दीपक कौशिक, डीईआईसी मैनेजर विजय सिंह काउंसलर तथा यदुवंशी स्कूल के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


