उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
होली मिलन समारोह में सामाजिक न्याय और श्रमिक अधिकारों पर होगा मंथन

गोला गोकर्णनाथ खीरी दिनांक 18/03/2025 को मनरेगा मजदूर मिस्त्री महासंघ भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं विश्वकर्मा समाज के वरिष्ठ नेता ऋषि संतोष कुमार शर्मा ने प्रेस विज्ञप्ति में बताया की विगत वर्षो की भांति इस वर्ष भी दिनांक 28 मार्च 2025 को होली मिलन समारोह ऋषि संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में सुबह दिन के 10 बजे से सांयकाल 4 बजे तक स्थान भगवान विश्वकर्मा मंदिर मेला मैदान गोला खीरी में मनाया जायेगा। समारोह में भारत की गरीबी बेरोजगारी भ्रष्ट्राचार, ठेकेदारी प्रथा जड़ खत्म करने के लिय एवं भारत के 40 करोड़ मजदूर मिस्त्रियों,16 करोड़ वैज्ञानिक विश्वकर्मा, 14 करोड़ किसानों, भारत के 35 लाख ग्राम पंचायत सदस्यो, अति पिछड़े अति पिछड़े ऐसी पचास जातियों के लोग जो भारत में अलग थलग पड़े है, अधिवक्ता, पत्रकार बंधु की दीन दशा पर गहन विचार विमर्श किया जायेगा। 5 सूत्री मांगों का होली मिलन समारोह में दिन के 2 बजे जिला अधिकारी खीरी के माध्यम से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला, मुख्य न्यायधीश सर्वोच्च न्यायालय, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, भारत सरकार, एवं राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, उत्तर प्रदेश के मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ को सौंपा जाएगा। एवं गोला गोकर्णनाथ के पत्रकार बंधुओं की दिन के 1 बजे सम्मानित किया जाएगा। भारत के बेवा वृद्ध विकलांग को आए दिन ऑफिसों के चक्कर लगाना पड़ता है। संबंधित बाबू पेंशन धारकों को सही पेंशन के बारे में जानकारी नहीं देते है। इनकी दीन दशा पर गहन विचार विमर्श करके पेंशन धारकों को न्याय दिलाने के लिय केंद्र सरकार व राज्य सरकारों मांग की जाएगी। जिससे बेवा वृद्ध विकलांगों को पूरे देश के सरकारी ऑफिस के चक्कर न लगने पड़े।
Subscribe to my channel


