
महेंद्रगढ़ से ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट
नारनौल 09/02/2023
और पानी की बरबादी और जल के रिसाव व वृथा बहाव को रोकने के लिए महिलाओं को जागरूक किया गया। ममाज टीम सदस्या डॉ कृष्णा आर्या के नेतृत्व में शुरू किए गए इस जागरूकता मिशन के दौरान घरेलू औरतों से वाद संवाद किया गया और किचन व नहाने धोने के लिए प्रयोग उपरांत बहते पानी को गडढ़े बनाकर इकट्ठा करके उनका उपयोग पेड़ पौधों में डालने व किचन गार्डन बनाने में करने के विकल्प सुझाए गए। श्रीमती आर्या ने मिशन महेंद्रगढ़ अपना जल अभियान बारे विस्तार से बताते हुए कहा की जिला उपायुक्त डॉ जयकृष्ण आभीर ने हमारे जिले के पानी की समस्या के समाधान के लिए अभियान चलाया हुआ है जिसके तहत गाँव, गली और खेतों में सोखता गड्डे बनाकर लाखों लिटर पानी धरती के गर्भ में समाया जा चुका है और इस फार्मूले का उपयोग बरसात के मौसम में कारगर सिद्ध हुआ है। श्री परमानंद दीवान के अनुसार छोटी छोटी तलैया व गडढ़े बनाकर वेस्ट पानी को नालियों में बहाने की बजाय धरातल में पहुँचाकर हम इलाके के पानी के लेवल को निश्चित रूप से ऊपर ला सकते है और जिला महेंद्रगढ़ में पानी की कमी को देखते हुए हमें जल संरक्षण व जल संचयन के इन तरीकों को जारी रखना होगा एवं सामुदायिक स्थानों पर खुली टूटियों व बहते नल के पानी के दुरुपयोग व वृथा बहाव को रोकना होगा। श्रीमती आर्या ने बताया की महिलाएं घरेलू कार्यों के दौरान अधिकतर पानी के संपर्क में रहती हैं इसलिए जल संरक्षण के छोटे छोटे उपाय करके पानी के संरक्षण में उनका योगदान महत्वपूर्ण हो सकता है। आज के जागरूकता कार्यक्रम में डॉ कृष्णा आर्या के साथ परमानंद दीवान सुमित्रा यादव, सीमा देवी, सुषमा, परमेश्वरी देवी, अनीता, सरोज, सरला देवी, कविता के साथ अनेक महिलाएं शामिल रही।
Subscribe to my channel


