देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

होली के पावन पर्व पर गोकुलधाम सोसायटी में रंगों का त्यौहार उल्लास उमंग के साथ मनाया गया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

होली के पावन पर्व पर गोकुलधाम सोसायटी में रंगों का त्यौहार उल्लास उमंग के साथ मनाया गया । सोसाइटी के वरिष्ठ सदस्य ओम बांठिया ने कहा की *इको फ्रेंडली फेस्टिवल* मनाने के अंतर्गत गोकुलधाम में गुलाल के साथ, सभी उम्र के सदस्यों के साथ होली मनाते हुए प्रेम और भाईचारा के साथ में आपसी मधुरता और स्नेह को बढ़ाने के लिए संकल्प लेते हैं, बुराइयों , आपसी मन मुटाव को समाप्त करने का संकल्प लेते हैं । गोकुलधाम के युवा अरविंद सालेचा, जितेंद्र जीरावला ने इस अवसर पर सभी को बधाई देते हुए कहा कि होली हमारे लिए पावन, पवित्र एवं रंगों का त्यौहार है जो प्रेम के रंगों के साथ में हमें आपसी एकता और मधुरता से जोड़ता है ,इस कार्यक्रम में हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि हमारे समिति के वरिष्ठ सदस्य पारसमल भंसाली,सीए ओमप्रकाश बांठिया एवं युवा वर्ग, महिलाएं ,बालक बालिकाएं सभी गुलाल की होली खेलते हैं, तथा संग बजाते हुए साथ में फाग के गीतों, संगीत एवं उल्लास के साथ में मनाते हुए, मिष्ठान सहित आनन्द लेते हैं, तथा सभी के लिए सुख समृद्धि की मंगल कामना करते हैं।

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Santosh Kumar Garg

Beauro Chief Balotra Rajasthan

Related Articles

Back to top button