LIVE TVदेशराज्य

दस साल पुराने आधार कार्ड में दस्तावेज करवाए अपलोड , फीस में देने होंगे पचास रुपए , गांवों में कैंप नौ फ़रवरी से* 

ब्यूरो चीफ सतीश कुमार की रिपोर्ट

 

2016 से पहले बने आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट्स अपलोड करने का कार्य नौ फरवरी से गांवो में कैंप लगा कर शुरू किया जा रहा है । नितेश कुमार आधार प्रबंधक ने बताया कि गांवो में ऑपरेटरों की ब्लॉक वाइस ड्यूटी लगा दी गई है । इसके लिए 50 रुपए शुल्क सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है। यदि कोई नागरिक आधार में डॉक्यूमेंट्स अपडेट नही करवाएगा तो उसका आधार सस्पेंड कर दिया जाएगा। उसके बाद सरकार द्वारा दी जाने वाली सभी सुविधाए बंद कर दी जायेंगी । यदि किसी नागरिक ने पहले अपना नाम या अन्य कोई करेक्शन करवाया है तो उसको भी डॉक्यूमेंट्स अपलोड करवाने है । सभी गांवों में नियमानुसार कैंप का आयोजन किया जाएगा। एडीसी ऑफिस नारनौल व अन्य निर्धारित स्थानों पर सोमवार से शुक्रवार तक निर्धारित समय पर अपना आधार कार्य करवा सकते है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button