देशबीकानेरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

पाहुजा ने होली पर बधाई और शुभकामनाएं दी शहर वासियों को

बीकानेर से डॉ राम दयाल भाटी

 

बीकानेर । बीकानेर शहर बीजेपी वरिष्ठ नेता एवं पंजाबी समाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष अनिल पाहुजा ने होली के पावन अवसर पर सभी भाई-बहनों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। अनिल पाहुजा ने कहा कि बीकानेर की होली छोटी काशी के नाम से फेमस हैं, जैसे वृंदावन, मथुरा और बृजवासी में होली खेली जाती है,उसका प्रारूप यहां पर होली पर देखने मिलता है। ओर हमारे यहां पुष्प,चंदन और हल्के गुलाल के साथ होली खेलना सर्वमान्य अच्छा है , इससे कोढिया रंग के साथ होली ना खेलकर चर्मरोग बीमारियों से बचाव रहता है, जैसे हमारे श्री राजरतन बिहारी कृष्ण जी ठाकुर जी के मंदिर प्रांगण में ओर अन्य मंदिर व स्थानों पर पुष्प से होली खेली जाती है और हमारे बीकानेर में अभी सात आठ दिन से खोली जा रही है। और यहां शहर में विप्र समाज के मौहल्लों में होली पर खेली जाने वाली रम्मतो में वर्तमान की पीढ़ी को पूर्व में इतिहास के पुरखों के बारे में बताया जाता है , ऐसे हमारे पूर्वज थे। अतः में

पाहुजा ने होली को अत्यंत महत्वपूर्ण और आकर्षक रंगों का त्यौहार बताते हुए कहा, यह एक ऐसा पर्व है जो धर्म, संप्रदाय और जाति के बंधन से परे जाकर लोगों को भाईचारे का संदेश देता है। इस दिन लोग आपसी गिले-शिकवे भूलकर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर गले मिलते हैं।

उन्होंने सभी के जीवन में नए रंग और उत्सवों की बहार लाने की कामना करते हुए सभी को होली की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Dr Ram Dayal Bhati

Editor Rajasthan Mobile Number 97848 14914

Related Articles

Back to top button