LIVE TVदेशधर्मराज्य

पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया

 

जयबीर सिंह पत्रकार कोटकासिम

इंसान का जन्म ईश्वर की बड़ी दया से मिलता है इसे व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए-गुरुदेव भास्कर भारद्वाज पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान कोटकासिम द्वारा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम का आयोजन किया गया! इस दौरान प्रवचन करते हुए राष्ट्रवादी संत गुरुदेव भास्कर भारद्वाज ने कहा इंसान का जन्म ईश्वर की असीम दया से प्राप्त होता है इसका हमें सदुपयोग करना चाहिए व्यर्थ नहीं गंवाना चाहिए! उन्होंने कहा इंसान का जन्म लेकर गुरु धारण कर जो लोग प्रभु भक्ति करते हैं उनको जीवन मरण के बंधन से मुक्ति मिल जाती है और वह लोग नरक से बाहर आ जाते हैं और उनका मोक्ष हो जाता है! उन्होंने कहा आज का इंसान मोह माया में इतना फसा हुआ है कि वह राम को ही भूल गया है और हमारा असली उद्देश्य प्रभु भक्ति की ओर ध्यान ही नहीं जा रहा है इसलिए हमारा जीवन नहीं बदलता और हमें प्रभु की विशेष कृपा नहीं मिलती! जब हम कठोर तप करेंगे तब जाकर ही हमें मोक्ष मिलेगा और मनुष्य जन्म लेना सार्थक होगा! गुरुदेव ने कहा प्रभु भक्ति से ही सच्चा सुख मिलता है बाकी सब कुछ झूठा है इसलिए हमें सब कुछ भगवान के चरणों में छोड़कर भक्ति करनी चाहिए जो भगवान के चरणों में हम स्थान पा सकें! इस दौरान सत्संग परिवार सहित बड़ी संख्या में नगर जन मौजूद रहे!

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button