LIVE TVदेशराज्यशिक्षा

हरियाणा के बेरमपुर गांव के युवक ने दिया ईमानदारी का परिचय, बैंक को लौटाए 30 हजार रुपए

संवाददाता अरुण कुमार शर्मा की रिपोर्ट 

 

हरियाणा के रेवाड़ी जिला अंतर्गत कोसली तहसील के पास स्थित बेरमपुर गांव के रहने वाले दीपक इंदौरा ने बुधवार को अपनी ईमानदारी का परिचय देते हुए बैंक को 30 हजार रुपए लौटाए है। दरसल दीपक इंदौरा पुत्र रोहताश इंदौरा उम्र करीब 27 साल बुधवार को कोसली में स्थित सैंट्रल बैंक से चेक द्वारा 80 हजार रुपए निकालने आया था, दीपक ने चेक में 80 हजार की राशि भरकर बैंक केशियर राजीव को दिया, बैंक केशियर ने गलती से दीपक को 80 हजार की बजाय एक लाख दस हजार रुपए दे दिए। दीपक ने जब घर जाकर रुपए गिने तो 30 हजार रुपए ज्यादा मिले, दीपक ने बगैर देर किए बैंक का रुख किया और बैंक केशियर को 30 हजार रुपए वापस लौटाए। दीपक की इस ईमानदारी को लेकर पूरे बैंक कर्मियों ने दीपक का धन्यवाद किया साथ ही दीपक के उज्वल भविष्य की कामना की।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button