अपराधउत्तर प्रदेशजालौनब्रेकिंग न्यूज़
माधौगण में बस्ती के अंदर ठेका होने से महिलाएं परेशान

संवाददाता मोनू शर्मा जालौन
माधौगण जालौन, माधौगण कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा के अंदर शराब का ठेका होने के कारण महिलाओं को वहां से निकलने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है बस्ती की महिलाओं ने बताया कि हम लोग छोटी माता मंदिर पर पूजा करने के लिए जाते हैं तो रास्ते में ठेका होने के कारण शराबियों का जमावड़ा लगा रहता है और वह शराबी महिलाओं को देखकर गंदी-गंदी बातें करते हैं आए दिन झगड़ा जैसी स्थिति बनी रहती है वहां की रहने वाली महिला रेखा, सीमा,क्रांति,चंद्रेश,ममता, आदि ने बताया है कि हम लोगों को बाजार या अन्य जगह जाने के लिए ठेका के सामने से गुजरना पड़ता है तो वहां पर शराबी शराब के नशे में महिलाओं से गंदी-गंदी बातें करते हैं ठेका की बगल में ही राजू गुप्ता का मकान है उन्होंने बताया कि हमारे घर के बगल में शौचालय बना है जो खुला हुआ है तो शराबी आए दिन वहीं पर पेशाब करते हैं और वहां पर गंदगी का अंबार लगा हुआ है जिससे वहां पर रहना मुश्किल हो रहा है कस्बा की सभी महिलाओं ने एक राय होकर कहा कि कस्बा से ठेका हटवाया जाए जिससे महिलाओं को आने-जाने में किसी भी प्रकार की परेशानी ना हो

Subscribe to my channel


