देशधर्मपन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा श्री जुगल किशोर मंदिर प्रांगण में लगाई गई द्वादश ज्योतिर्लिंगों की भव्य झांकी

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना

ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल

मो.9111197808

 

 

 

    महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर ब्रह्माकुमारी विद्यालय द्वारा श्री जुगल किशोर जी मंदिर प्रांगण में द्वादश ज्योतिर्लिंगम की भव्य झांकी लगाई गई। इस शुभ अवसर पर झांकी का विधिवत उद्घाटन हुआ, जिसमें श्रद्धालुओं ने द्वादश ज्योतिर्लिंगों के दर्शन कर आत्मिक शांति और आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया।

     इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी बहन जी ने झांकी लगाने के उद्देश्य को स्पष्ट करते हुए जीवन जीने के सूत्र साझा किए। उन्होंने ब्रह्माकुमारी संस्था का परिचय देते हुए इसके उद्देश्यों एवं सेवा कार्यों की विस्तार से जानकारी दी। साथ ही, महाशिवरात्रि से जुड़े धार्मिक अनुष्ठानों का आध्यात्मिक रहस्य भी बताया, जैसे कि शिवरात्रि पर धतूरा चढ़ाने, जागरण करने एवं अन्य परंपराओं का गूढ़ महत्व। उन्होंने समझाया कि ये सभी परंपराएँ आत्मा की पवित्रता, परमात्मा से संबंध की ओर इंगित करती हैं।

         इस शुभ अवसर पर बहन जी द्वारा सभी पुजारियों का सम्मान किया गया, जिनमें गायत्री परिवार से बुद्ध सिंह; श्री जगन्नाथ स्वामी मंदिर से दिनेश गोस्वामी; श्री जुगल किशोर मंदिर से संतोष तिवारी(मुसद्दी), प्रेम नारायण त्रिपाठी, प्रशांत मिश्रा, मुकेश शर्मा और श्री प्राणनाथ मंदिर से श्याम बिहारी दुबे मुख्य रूप से शामिल थे। सभी ने इस आयोजन की सराहना की और आध्यात्मिक संदेश को समाज तक पहुँचाने की प्रेरणा दी।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button