LIVE TVदेशराज्य

जिला महेंद्रगढ़ की डिस्ट्रिक्ट सर्वे रिपोर्ट को लेकर डीसी ने ली बैठक 

महेंद्रगढ़ से सतीश कुमार की रिपोर्ट 

 

 

नारनौल 3 फरवरी। जिला महेंद्रगढ़ की डिस्ट्रिक्ट सर्वे रिपोर्ट तैयार हो चुकी है। इस पर सभी सदस्यों के हस्ताक्षर करवा कर जल्द से जल्द राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण को भिजवाई जाए। यह निर्देश उपायुक्त डॉ जय कृष्ण आभीर ने आज लघु सचिवालय में डिस्टिक सर्वे रिपोर्ट के संबंध में ली अधिकारियों की बैठक में दिए।

 

उपायुक्त ने बताया कि खनन कार्यों के संबंध में जिला महेंद्रगढ़ की डिस्ट्रिक्ट सर्वे रिपोर्ट पहले ही तैयार है। इसमें कुछ कमी रह गई थी उसे दुरुस्त कर दिया गया है अब सभी सदस्य अधिकारियों के दस्तक होने के बाद इसे सोमवार तक हर हाल में भिजवाया जाए।

 

इस बैठक में पोलूशन बोर्ड के एक्सईएन केके यादव, जिला खनन अधिकारी निरंजन कुमार, सिंचाई विभाग के एक्सईएन आशुतोष यादव के अलावा विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button