देवेंद्रनगरधर्मब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
पन्ना जिले के झिन्ना धाम में श्रीमद्भागवत कथा आयोजन होगा 21फरवरी से

लोकेशन=देवेंद्रनगर। पन्ना मध्य प्रदेश
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
मो.9111197808
पन्ना जिले के झिन्ना धाम में आगामी 21 फरवरी से 27 फरवरी तक श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक आयोजन का मुख्य आकर्षण श्री सत्यम कृष्ण ठाकुर जी महाराज होंगे, जिनकी मधुर कंठ और अद्भुत ज्ञान की चर्चा पूरे देश में हो रही है।
श्री सत्यम कृष्ण ठाकुर जी महाराज का जन्म पन्ना जिले के बडागांव ग्राम में हुआ है,और अब वे झिन्ना धाम में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं।उनकी कथा शैली और भक्तों के प्रति गहरी श्रद्धा सभी आयु वर्ग के लोगों को आकर्षित करती है। विशेष रूप से बच्चों और युवाओं में उनके प्रति श्रद्धा का स्तर काफी अधिक है।
यह कथा प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 बजे तक आयोजित की जाएगी, जिसमें भक्तगण धार्मिक ज्ञान की प्राप्ति करेंगे और आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे। सबसे खाश बात की अन्य कथाकारों के विपरीत, श्री सत्यम कृष्ण ठाकुर जी महाराज कथा कहने के लिए कोई शुल्क निर्धारित नहीं करते। उनका मानना है कि कथा का उद्देश्य केवल भक्ति और ज्ञान का प्रसार है, और वे अपनी कथा के लिए किसी भी प्रकार का शुल्क नहीं लेते।
इस आयोजन में भक्ति और ज्ञान के साथ-साथ सनातन धर्म की सेवा और इसके सिद्धांतों में समर्पण का भी महत्व है।
आयोजन के अंतिम दिन 28 फरवरी को विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा, जिसमें भक्तों को प्रसाद वितरित किया जाएगा।
कार्यक्रम के आयोजक समस्त क्षेत्रवासी भक्तगण हैं, जो इस अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए पूरी तत्परता से जुटे हुए हैं।

Subscribe to my channel


